फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Dead leopard found in Pichor range of Madhav National Park read more in hindi

माधव नेशनल पार्क: पिछोर रेंज में मृत तेंदुआ मिला, बाघों को बसाने से पहले ही वन्य जीवों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Tue, 20 Dec 2022 10:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 10:37 AM IST
सार

माधव नेशनल पार्क: प्रदेश का सातवां टाइगर रिजर्व बनने वाला है, लेकिन बाघों को बसाने से पहले ही यहां वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Dead leopard found in Pichor range of Madhav National Park read more in hindi
माधव नेशनल पार्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले में स्थित माधव नेशनल पार्क में टाइगर की बसाहट की तैयारियां जोरों पर हैं।15 जनवरी को तीन टाइगर शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क पहुंचने वाले हैं, इसी बीच पिछोर रेंज क्षेत्र के ग्राम हेरोड़ा खेड़ी की डोंगा बीट के जंगल में एक तेंदुआ का शव मिला है। तेंदुए के शव को ग्रामीणों ने देखा और वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। वन कर्मियों ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया है। वनकर्मियों का कहना था कि मृत तेंदुए की  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तेंदुए की मौत का पता लग सकेगा।
विज्ञापन


सूत्रों की माने कि फसलों के बचाव के लिए जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए फंदे लगाए जाते हैं, संभवत इसी फंदे में तेंदुए की फंसकर मौत हो गई होगी। कार्रवाई से बचने के लिए तेंदुए के शव को जंगल मे फेंक दिया गया होगा। तेंदुए की अज्ञात कारणों के चलते मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सतनबाड़ा रेंज में इसी तरह एक तेंदुए का शव मिल चुका है और अब फिर एक तेंदुए का शव जंगल में पड़ा हुआ मिला है। तेंदुए के शव पर फंदे के निशान वन अमले की टीम को मिले हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रेंजर अनुराग तिवारी का कहना है कि पिछोर रेंज क्षेत्र के ग्राम हेरोड़ा खेड़ी के डोंगा बीट के जंगल में एक तेंदुए का शव मिला है, शव एक से दो दिन पुराना है। शव का माधव नेशनल पार्क में पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल कारण सामने आएगा। तेंदुए का अंतिम संस्कार माधव नेशनल पार्क में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed