फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Controversy between the forest guard of Madhav National Park and the devotees of Balari Maa, fiercely lathis

Shivpuri: माधव नेशनल पार्क के फॉरेस्ट गार्ड और बलारी मां के भक्तों में हुआ विवाद, जमकर चलीं लाठियां और पथराव

Fri, 19 May 2023 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 07:56 PM IST
सार

माधव नेशनल पार्क के फॉरेस्ट गार्ड और बलारी माता के एक महंत और कुछ भक्तों की भी झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों ओर से लाठियां चली हैं जिसमें चार वनकर्मी सहित मंदिर के सहायक महंत घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Controversy between the forest guard of Madhav National Park and the devotees of Balari Maa, fiercely lathis
झड़प में दोनों ओर से लाठियां चली हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में टाइगर लाए जाने के बाद प्रसिद्ध बलारी माता के मंदिर पर दर्शनों के लिए जाने वाले लोगों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को यहां पर नेशनल पार्क के फॉरेस्ट गार्ड और बलारी माता के एक महंत और कुछ भक्तों की भी झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों ओर से लाठियां चली हैं जिसमें चार वनकर्मी सहित मंदिर के सहायक महंत घायल हो गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि माधव नेशनल पार्क में बीते दिनों तीन टाइगर लाए गए हैं। इन टाइगरों को खुले जंगल में छोड़े जाने के बाद यहां पर माधव नेशनल पार्क के प्रबंधन द्वारा पार्क के अंदर स्थित प्राचीन बलारी माता मंदिर के दर्शनों के लिए आने-जाने वाले भक्तों को रोका जा रहा है। बीते दिनों तो यहां पर भक्तों के जाने पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन बाद में जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद यहां भक्तों को जाने दिया गया। कुछ दिनों से यहां पर फिर से भक्तों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। इसी बीच मंदिर पर 24 मई से शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस यज्ञ के आयोजन को लेकर एक बार फिर से विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। नेशनल पार्क के अंदर स्थित प्राचीन बलारी माता मंदिर के महंत प्रयागराज भारती ने आरोप लगाए कि पहले वनकर्मियों ने उन्हें और उनके सहायक महंत रमन भारती को पीटा। विवाद के बाद यहां पर लाठी और पथराव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed