फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   A thousand people took membership of BJP in front of MP KP Yadav in Pichhore in Shivpuri, MP election 2023

Politics: पिछोर में भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू; MP केपी यादव के सामने एक हजार लोगों ने ली BJP की सदस्यता

Mon, 04 Sep 2023 09:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 04 Sep 2023 09:05 PM IST
सार

MP Politics: सांसद केपी यादव ने कहा कि इतने लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही। उन्होंने क्या विकास कार्य किए, सभी को पता है। वहीं, जब भाजपा की सरकार आई तो विकास कार्यों की झड़ी लग गई। आज भारत की पहचान विश्वस्तर पर है।

विज्ञापन
A thousand people took membership of BJP in front of MP KP Yadav in Pichhore in Shivpuri, MP election 2023
चुनाव प्रचार करती भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। यहां भाजपा ने प्रीतम लोधी को अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। इसी बीच सोमवार को पिछोर विधानसभा के खनियाधाना में भाजपा ने विशाल युवा सदस्यता समारोह आयोजित किया। इसमें भाजपा ने दावा किया कि यहां पर एक हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


‘भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया’
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद केपी यादव ने कहा कि इतने लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही। उन्होंने क्या विकास कार्य किए, सभी को पता है। वहीं, जब भाजपा की सरकार आई तो विकास कार्यों की झड़ी लग गई। आज भारत की पहचान विश्वस्तर पर है। भाजपा ने कुछ ही सालों में वह कर दिखाया जो सरकार में लंबे समय तक रहकर कांग्रेस नहीं कर पाई।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि आज केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में भाजपा सरकार की जनकल्याण योजनाओं से प्रत्येक परिवार में कोई न कोई लाभांवित है। भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। कांग्रेस की तरह झूठे वायदे नहीं करती। आज इन्हीं नीतियों से प्रभावित होकर कई युवा और अन्य दल के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है’
जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है या यूं कहें कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यही वजह है कि आज युवा और अन्य दल के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। बाथम ने कहा कि आज आप सभी ने भाजपा की सदस्यता ली है। अब आपको भाजपा के विकास कार्यों की जानकारी घर—घर जाकर देनी है। इस अवसर पर भाजपा के पदााधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


दरअसल, विशाल युवा सदस्यता समारोह खनियांधाना के पिछोर बाईपास सिद्ध स्थान मदन सिंह बाबा बुधना नदी के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद केपी यादव, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजू बाथम, अध्यक्षता प्रीतम लोधी, विशिष्ट अतिथि प्रह्लाद सिंह यादव पूर्व जनपद अध्यक्ष खनियांधाना, जगराम यादव पूर्व मंडी अध्यक्ष, गोपाल सिंह पाल प्रदेश समन्वयक घुमंतू जनजाति महासंघ मप्र, प्रदेश उपाध्यक्ष अभा पाल महासभा, अशोक यादव भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed