{"_id":"6246fa66b55d720ae9789ee4","slug":"shivpuri-women-opened-a-front-in-protest-against-the-liquor-shop-the-officer-who-arrived-after-the-uproar-closed-the-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने खोला मोर्चा, हंगामे के बाद पहुंचे अफसर ने बंद कराई दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने खोला मोर्चा, हंगामे के बाद पहुंचे अफसर ने बंद कराई दुकान
Fri, 01 Apr 2022 06:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 01 Apr 2022 06:43 PM IST
सार
शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 39 ठकुरपुरा की महिलाएं शुक्रवार को शराब दुकान के विरोध में सड़कों पर आ गईं। पुरुषों ने भी साथ आकर विरोध प्रदर्शन किया। ठकुरपुरा मुख्य मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने पाइप डाल कर जाम किया।
विज्ञापन
शिवपुरी शहर के ठकुरपुरा में शराब की दुकान खुलने के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी शहर के ठकुरपुरा में शराब की दुकान खुलने के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। आंदोलन में बच्चों को भी शामिल किया गया। सड़क पर जाम लगाया गया। धरना दिया गया। हंगामे की सूचना पर आबकारी विभाग के उप निरीक्षक विनीत शर्मा मौके पर पहुंचे और दुकान फिलहाल बंद करवा दी।
बता दें कि एक अप्रैल से नई शराब की दुकान खुलनी थीं, लेकिन स्थानीय लोगों ने कहा कि यह रिहायशी इलाका और पास में स्कूल है। इसके बाद भी शराब दुकान खोली जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस शराब की दुकान विरोध करते हुए पूर्व में कलेक्टर सहित एसपी और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्ड क्रमांक 39 ठकुरपुरा की महिलाएं शुक्रवार को विरोध में आ गईं। इसके अलावा यहां पर पुरुषों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ठकुरपुरा मुख्य मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने पाइप डाल कर जाम किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि उक्त शराब की दुकान खोले जाने की सूचना से बंद कराने का निवेदन उनके द्वारा पहले ही कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह सहित जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र धाकड़ से किया जा चुका था। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई और आज 1 अप्रैल से शराब की दुकान खोल दी गई।
यहां हुए हंगामे के बाद आबकारी विभाग के उप निरीक्षक विनीत शर्मा मौके पर पहुंचे और यहां पर शिकायत पर मौके का मुआयना किया। क्षेत्र की महिलाओं ने उन्हें अपनी समस्या बताई। विरोध को देखते हुए शराब की दुकान को फिलहाल बंद कर दिया गया है।