फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Wife and three daughters were abandoned for not having a son, the woman pleaded with the collector for justice

शिवपुरी: बेटा पैदा न होने पर पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ा, महिला ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

Wed, 09 Mar 2022 04:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 04:18 PM IST
सार

शिवपुरी में बेटा पैदा न होने के चलते एक पति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों को छोड़ दिया। पीड़ित पत्नी ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Shivpuri: Wife and three daughters were abandoned for not having a son, the woman pleaded with the collector for justice
पति की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में एक पति ने बेटा पैदा न कर पाने के चलते अपनी पत्नी और 3 बेटियों को छोड़ दिया। पति को बेटे की चाह थी, लेकिन शादी के बाद उसकी पत्नी ने 3 बेटियों को जन्म दिया। इसलिए उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और अब वह दूसरी महिला से शादी करना चाहता है। पीड़ित पत्नी ने पति की शिकायत कलेक्टर से की है और न्याय की गुहार लगाई है।  
विज्ञापन


मामला जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के अकाझिरी गांव का है। गोलू जाटव की शादी 2006 में बसंती से हुई थी। बसंती और गोलू की तीन बेटियां हैं लेकिन बेटा नहीं है। बसंती ने पति गोलू पर तीसरी बेटी होने के बाद व्यवहार में परिवर्तन का आरोप लगाया है। बसंती का कहना है कि पति अक्सर बच्चों और मेरे साथ मारपीट करता है। वहीं,बसंती का कहना है कि पति से जब मारपीट का कारण पूछा तो उसने कहा कि तुम मुझे बेटे का सुख नहीं दे सकती तो तुम्हें साथ रखने का क्या फायदा है। बसंती ने पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने की बात कही है। वहीं, ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर पति का साथ देने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed