फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Used to sell brass coins by showing gold coins, 2 accused of thug gang arrested, 40 fake coins seized

शिवपुरी में ठगी: सोने के सिक्के दिखाकर बेच देते थे पीतल, ठग गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, 40 नकली सिक्के जब्त

Thu, 28 Apr 2022 09:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 09:17 AM IST
सार

शिवपुरी पुलिस ने नकली सोने के सिक्कों का लालच देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 40 नकली सिक्के बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Shivpuri: Used to sell brass coins by showing gold coins, 2 accused of thug gang arrested, 40 fake coins seized
नकली सोने के सिक्के। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में सोने के सिक्के दिखाकर नकली सिक्के बेच कर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी मंगलवार को कोतवाली थानांतर्गत कस्टम गेट पर एक युवक का रास्ता रोककर उसे सस्ते दाम में सोने के सिक्कों बेचने का लालच दे रहे थे। लेकिन युवक ने सुनार से सिक्कों की जांच कराई तो सिक्के नकली पाए गए, जिसके बाद धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। युवक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जवाहर कॉलोनी निवासी तबीब रहमान फारूकी (उम्र 42 साल) मंगलवार शाम अपनी ससुराल खुड़े जा रहा था। इसी दौरान कस्टम गेट के सामने उसे दो लड़के मिले, जिन्होंने उसे रोककर सोने के सिक्के बेचने और पैसों की तत्काल जरूरत होने की बात कही। सस्ते दाम में मिल रहे सोने के सिक्के देखकर तबीब ने उन्हें लेने का सोचा और दोनों लड़कों से 10 हजार रुपये प्रति सिक्के के हिसाब से सौदा तय कर लिया। तबीब ने 5 हजार रुपये एडवांस दिए और बाकी पैसे लेने के लिए चला गया। दोनों युवकों ने तबीब को एक सोने का सिक्का दिया, जिसकी जांच कराने के लिए तबीब अपने एक सुनार मित्र विनोद सोनी  के यहां पहुंचा। विनोद ने सोने की जांच कर बताया कि सिक्का नकली है। तबीब सिक्का लौटाने के लिए कस्टम गेट पहुंचा तो दोनों लड़के वहां से जा चुके थे, जिसके बाद तबीब ने दोनों की तलाश की तो दोनों लड़के उसे फतेहपुर कलारी के पास खड़े मिले। तबीब ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों युवकों की पहचान हरपाल पुत्र पप्पू जाटव उम्र 22 साल निवासी गागरी थाना तेंदुआ व सुनील पुत्र प्रीती जाटव निवासी किलावनी थाना तेंदुआ के रूप में की गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed