फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Three miscreants who pelted stones on bus arrested, police took out procession

शिवपुरी: बस पर पथराव करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Mon, 21 Feb 2022 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 04:51 PM IST
सार

शिवपुरी में एक बस पर हमला कर पथराव और यात्रियों को घायल करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। फिजिकल पुलिस ने सोमवार को पकड़े गए तीन आरोपी जीतू गुर्जर, ध्यानेंद्र गुर्जर, और विजय गुर्जर का बाजार में जुलूस निकाला।

विज्ञापन
Shivpuri: Three miscreants who pelted stones on bus arrested, police took out procession
बस पर पथराव करने वाले बदमाशों का जुलूस निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बता दें कि शनिवार को एक शादी समारोह में विवाद के बाद लड़की पक्ष के लोग जब शिवपुरी से अपने गृह गांव दिनारा लौट रहे थे तो बस पर इन आरोपियों ने हमला कर दिया गया था। इस दौरान बस पर पथराव करते हुए लाठी बरसाई गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इस मामले में फिजिकल थाने में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस हमला में आरोपियों की तलाश शुरू की थी। बाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा और इनका सोमवार को बाजार में जुलूस निकाला गया। जुलूस निकालते वक्त इन्हें रस्सी से भी बांधा और कई पुलिसकर्मी इनके साथ चल रहे थे। शिवपुरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया ने बताया कि बस पर हमले करने वालों पर मामला दर्ज किया गया था। तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। शेष आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed