{"_id":"621375b3dabaef075e38e549","slug":"shivpuri-three-miscreants-who-pelted-stones-on-bus-arrested-police-took-out-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: बस पर पथराव करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: बस पर पथराव करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
Mon, 21 Feb 2022 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 21 Feb 2022 04:51 PM IST
सार
शिवपुरी में एक बस पर हमला कर पथराव और यात्रियों को घायल करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। फिजिकल पुलिस ने सोमवार को पकड़े गए तीन आरोपी जीतू गुर्जर, ध्यानेंद्र गुर्जर, और विजय गुर्जर का बाजार में जुलूस निकाला।
विज्ञापन
बस पर पथराव करने वाले बदमाशों का जुलूस निकाला गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बता दें कि शनिवार को एक शादी समारोह में विवाद के बाद लड़की पक्ष के लोग जब शिवपुरी से अपने गृह गांव दिनारा लौट रहे थे तो बस पर इन आरोपियों ने हमला कर दिया गया था। इस दौरान बस पर पथराव करते हुए लाठी बरसाई गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे।
इस मामले में फिजिकल थाने में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस हमला में आरोपियों की तलाश शुरू की थी। बाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा और इनका सोमवार को बाजार में जुलूस निकाला गया। जुलूस निकालते वक्त इन्हें रस्सी से भी बांधा और कई पुलिसकर्मी इनके साथ चल रहे थे। शिवपुरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया ने बताया कि बस पर हमले करने वालों पर मामला दर्ज किया गया था। तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। शेष आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।