फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: The condition of the district hospital deteriorated in the scorching heat, fan-cooler closed, patients were left on their own.

शिवपुरी: भीषण गर्मी में जिला अस्पताल की हालत खराब, पंखे-कूलर बंद, मरीजों को खुद के हाल पर छोड़ा

Wed, 06 Apr 2022 02:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Apr 2022 02:28 PM IST
सार

शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान हैं। वार्डों के पंखे-कूलर बंद पड़े हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जल्दी ही पंखे-कूलर सुधरवार चालू करवा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Shivpuri: The condition of the district hospital deteriorated in the scorching heat, fan-cooler closed, patients were left on their own.
शिवपुरी में लगातार बढ़ रही गर्मी से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत खराब है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में लगातार बढ़ रही गर्मी से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत खराब है। यहां के विभिन्न वार्डों में पंखे-कूलर बंद हैं। मरीज और उनके परिजन खुद ही कागज हिलाकर गर्मी से राहत पाने में जुटे हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि जल्दी ही पंखे-कूलर सुधरवार चालू करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छूने लगा है। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को गर्मी से परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड और अन्य वार्डों में यहां पर पंखे खराब पड़े हुए हैं। कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है। मरीज हाथ पंखे या कागजों को हिलाकर राहत पाने में जुटे रहते हैं। मरीजों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को भी इसकी शिकायत की गई पर फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन


मामले में जब मीडिया ने अस्पताल प्रशासन से बात की तो जिला अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस बात की सूचना है और जल्द ही खराब पंखों को सुधरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed