फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Ruthless mother buried the innocent in the ground, the farmer saved the buried child after hearing the cry

शिवपुरी: निर्दयी मां ने एक दिन के बच्चे को जमीन में गाड़ा, रोने की आवाज सुनकर किसान ने बचाई उसकी जान

Thu, 24 Feb 2022 05:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 05:15 PM IST
सार

कहते हैं मारने वाले से बचाने वाला महान होता है। शिवपुरी में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक निर्दयी मां ने अपने एक दिन के नवजात शिशु को जमीन में गाड़ दिया। गहराई कम थी, जिससे बच्चे की रोने की आवाज किसान ने सुनी और उसे बचा लिया।  

विज्ञापन
Shivpuri: Ruthless mother buried the innocent in the ground, the farmer saved the buried child after hearing the cry
गड्ढे में दफन मासूम को किसान ने बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में एक निर्दयी मां ने जो किया, उससे इंसानियत भी शर्मसार हो जाए। जन्म के कुछ ही घंटों बाद एक नवजात शिशु को जमीन में जिंदा गाड़कर मरने के लिए छोड़ने का मामला सामने आया है। पर नवजात की किस्मत अच्छी थी जो गड्ढा ज्यादा गहरा नहीं था। उसका रुदन एक किसान ने सुन लिया और नवजात को बचा लिया। 
विज्ञापन


मामला शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील के सरजापुर गांव का है। किसी ने एक दिन के नवजात शिशु को खेत की मेढ़ के पास गड्ढे में जिंदा ही दफना दिया और उस पर पत्थर रख दिए। झाड़ियों से भी ढंक दिया, ताकि कोई उस तक पहुंच न सकें। गड्ढा ज्यादा गहरा नहीं था। जब नवजात ने रोना शुरू किया तो खेत में मवेशी चरा रहे एक किसान ने सुन लिया। जब किसान ने झाड़ियां और पत्थर हटाया तो वहां जमीन में नवजात को गड़ा देखकर वह भी कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गया। नवजात जिंदा था, इसलिए किसान ने तुरंत डायल-100 पर कॉल कर नवजात के मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को अस्पताल पहुंचाया। नवजात के सिर, घुटने व पंजे पर जख्म होने से उसे एसएनसीयू शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

 

बुधवार सुबह हुआ होगा जन्म
पुलिस नवजात के साथ ऐसा करने वालों को तलाश रही है। बच्चे का वजन 2.155 किलो है। डॉक्टर उसकी देखभाल कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे का जन्म बुधवार सुबह हुआ होगा। जिस खेत में वह मिला है, वह जंगल से सटा इलाका है। गड्ढा गहरा नहीं होने से बच्चे की सांस चलती रही और वह जिंदा बच गया। 
 

Shivpuri: Ruthless mother buried the innocent in the ground, the farmer saved the buried child after hearing the cry
अस्पताल में भर्ती नवजात - फोटो : अमर उजाला

चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन ने जाना हाल
चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन की शिवपुरी इकाई ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर नवजात शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन के सदस्यों ने चिकित्सक डॉ. ब्रजेश मंगल से मुलाकात की। सदस्यों ने नवजात के उपयोग के लिए आवश्यक सामग्री एवं वस्त्र भेंट किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed