फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: Energy minister seen sleeping in BJP workers dialogue program

Shivpuri News: भाजपा के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में सोते नजर आए ऊर्जा मंत्री, कांग्रेस का तंज- कटौती इतनी कि रात में नींद नहीं होती

Thu, 19 May 2022 09:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 19 May 2022 09:15 PM IST
सार

शिवपुरी में एक कार्यक्रम के मंच पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर नींद लेते नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इस पर तंज कसा है। कहा है कि बिजली नहीं रहती तो रात में नींद नहीं हो पाती, इसलिए सोना पड़ता है।
 

विज्ञापन
Shivpuri News: Energy minister seen sleeping in BJP workers dialogue program
एक कार्यक्रम के मंच पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर नींद लेते नजर आए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भाजपा के एक कार्यक्रम में मंच पर नींद लेते नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इस पर तंज कसा है। कहा है कि बिजली नहीं रहती तो रात में नींद नहीं हो पाती, इसलिए सोना पड़ता है।
विज्ञापन

 
बता दें कि शिवपुरी की होटल पीएस में गुरुवार को भाजपा का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। मंच पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी विराजित थे। चलते कार्यक्रम में तोमर की आंख लग गई और वे सोते नजर आए। किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। कार्यक्रम में जिसमें पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
सोते हुए वीडियो पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है। कहा कि अब ऊर्जा मंत्री जी भी क्या करें, दिन में कार्यक्रम में सोएं क्यों नहीं… अब जब रात में बिजली ही गायब रहे तो नींद कैसे आए…? दिन में तो पूरी करना पड़ेगी ना…
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed