{"_id":"61dacbe97196b133187faaba","slug":"shivpuri-minister-of-state-prahlad-bharti-reached-pohri-vidhan-sabha-to-take-stock-of-crops-damaged-by-hailstorm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: राज्य मंत्री प्रहलाद भारती ने किया ओलावृष्टि से खराब फसलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: राज्य मंत्री प्रहलाद भारती ने किया ओलावृष्टि से खराब फसलों का निरीक्षण
Sun, 09 Jan 2022 05:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 09 Jan 2022 05:26 PM IST
सार
पोहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती ने रविवार को ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों को मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ओलावृष्टि से खराब फसलों का निरीक्षण करते राज्य मंत्री प्रहलाद भारती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और राज्य मंत्री प्रहलाद भारती ने आज ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया। शनिवार रात जिले के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे किसानों की फसलों को भारी क्षति पहुंची है। राज्य मंत्री ने किसानों को फसलों के नुकसान की भरपाई करने और संकट के समय में मदद का आश्वासन दिया है।
राज्य मंत्री ने खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सर्वे के आदेश दिए। किसानों से बातचीत के दौरान राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने कहा कि पीड़ित किसानों की प्रदेश सरकार हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओलावृष्टि के सर्वे के त्वरित निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही सर्वे होगा और ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई किसानों को राहत राशि के रूप में की जाएगी।
शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा के ग्राम सकतपुर, आकुर्सी, सिल्परी, देवपुर, हर्रई, बड़खेरी, डावरपुरा और रायपुर में शनिवार को हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।