{"_id":"61f29f3086f53178c16fe818","slug":"shivpuri-guna-shivpuri-mp-kp-yadav-will-work-to-win-the-bjp-in-the-punjab-assembly-elections-the-responsibility-of-the-in-charge-of-faridkot-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने का काम करेंगे गुना-शिवपुरी के सांसद केपी यादव, फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी की मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने का काम करेंगे गुना-शिवपुरी के सांसद केपी यादव, फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी की मिली जिम्मेदारी
Thu, 27 Jan 2022 07:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 27 Jan 2022 07:03 PM IST
सार
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची जारी की है। इसमें फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में मध्य प्रदेश गुना-शिवपुरी के सांसद डॉक्टर केपी यादव को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Shivpuri: फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए केपी यादव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
देश में पांच राज्यों में आम चुनाव की घोषणा हो चुकी है। सभी दल अपने अपने तरीके से चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच पंजाब चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची जारी की है। इसमें फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में मध्य प्रदेश गुना-शिवपुरी के सांसद डॉक्टर केपी यादव को नियुक्त किया गया है।
फरीदकोट लोकसभा के अंतर्गत 4 जिले- मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, भटिंडा व फरीदकोट शामिल हैं। जिनमें 9 विधानसभाओं में क्रमशः फरीदकोट, मोगा, कोटकपूरा, जैतु गिद्दरबाड़ा, निहालसिंह वाला, बाघ पुराना, धरमकोट, रामपुर-फूल शामिल है।
सांसद डॉक्टर केपी यादव ने भारतीय जनता पार्टी की विजय के संकल्प के साथ पंजाब के समस्त मतदाता बंधुओं से अपील की है कि राष्ट्र हित में, सुशासन के लिए पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट करें एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। गौरतलब है कि पंजाब में एक ही चरण में 20 फरवरी को मतदान किया जाएगा। जिसका परिणाम 10 मार्च को आएगा। सांसद डॉक्टर केपी यादव की इस नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित लोकसभा क्षेत्र के भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।