फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Father made false story of son's kidnapping, was upset due to non-receipt of rent money, revealed in police interrogation

शिवपुरी: उधारी के रुपये वसूलने पिता ने रची बेटे के अपहरण की कहानी, खुलासा होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 01 May 2022 01:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 01 May 2022 01:23 PM IST
सार

शिवपुरी में भाड़ा उधारी के रुपये वसूलने के लिए एक पिता ने अपने ही बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रची और पुलिस में बेटे को अपहरण का केस दर्ज करा दिया। पुलिस जांच में मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पिता के खिलाफ गुमराह करने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Shivpuri: Father made false story of son's kidnapping, was upset due to non-receipt of rent money, revealed in police interrogation
थाने में बैठा मासूम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में भाड़ा उधारी के रुपये वसूलने के लिए एक पिता ने अपने ही बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रची और पुलिस में बेटे को अपहरण का केस दर्ज करा दिया। पुलिस जांच में मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पिता के खिलाफ गुमराह करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलदीप गुप्ता पुत्र रामजीलाल गुप्ता निवासी माधव नगर शिवपुरी, ने शनिवार सुबह लगभग 7:00 बजे कोतवाली में टीआई सुनील खेमरिया को बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। कुलदीप गुप्ता ने थाना प्रभारी को बताया कि उनका 3 साल का बेटा वंश रात से लापता है। रातभर आस पास खोजने के बाद भी  बच्चा नहीं मिला इसलिए वह शिकायत दर्ज कराने आया है। मासूम के अपहरण की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। कुलदीप ने पुलिस को बताया कि उसे सुबह अपहरणकर्ता का फिरौती के लिए फोन आया था, बेटे की वापसी के लिए आरोपी ने 20 हजार रुपये की फिरौती मांगी है और बलारपुर के जंगल में बुलाया है। पुलिस ने तत्काल बच्चे के पिता से फोन नंबर लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस की शुरुआती कार्रवाई में ही अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन


उधारी वसूलने रची अपहरण की झूठी कहानी 
दरअसल कुलदीप गुप्ता को लुधावली निवासी राजेन्द्र यादव उर्फ राजू से टमाटर भाड़े के 6 हजार रुपये लेने थे, राजू कुलदीप को राशि को देने के लिए तैयार नहीं था, भाड़े के पैसे  वसूलने के उद्देश्य से कुलदीप ने अपने ही पुत्र के अपहरण की साजिश रची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि वह किराये पर पिकअप वाहन चलाता है। चार महीने पहले उसने राजेन्द्र यादव उर्फ राजू के टमाटर भरकर वाहन से मथुरा भेजे थे, जिसके भाड़े के 6 हजार रुपये राजू नहीं दे रहा था। कुलदीप ने भाड़े के पैसे वसूलने के लिए अपने बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रची थी।


ऐसे हुआ खुलासा
कुलदीप गुप्ता ने राजेन्द्र यादव उर्फ राजू से रुपये वसूलने के लिए शनिवार सुबह अपने तीन साल के बेटे को राजू के घर छोड़ दिया और वहां से वापस आकर सीधा कोतवाली पहुंचा और अपने बेटे के अपहरण की शिकायत टीआई से की। इसी दौरान राजू कुलदीप के बेटे को उसके घर छोड़कर थाने पहुंचा, जहां उसने पुलिस को सारी बात बताई। इस तरह कुलदीप गुप्ता की झूठी अपहरण की कहानी का पर्दाफाश हो गया। इस मामले में अब पुलिस कुलदीप पर कार्रवाई कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed