फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: BJP worker dialogue program organized, Scindia said – India's name is shining on the world stage

Shivpuri: भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सिंधिया ने कहा- भारत का नाम विश्व पटल पर चमक रहा है

Sun, 22 May 2022 10:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 22 May 2022 10:00 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का नाम विश्व पटल पर चमक रहा है। भारत वह देश है, जो विश्व हितों के लिए लड़ाई लड़ता है।

विज्ञापन
Shivpuri: BJP worker dialogue program organized, Scindia said – India's name is shining on the world stage
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का नाम विश्व पटल पर चमक रहा है। भारत वह देश है, जो विश्व हितों के लिए लड़ाई लड़ता है। अपनी जनता को सुरक्षित रखने के लिए हर कदम उठाता है। भारत विश्व की जिम्मेदारी उठाने के लिए भी सदैव तत्पर रहता है, इसलिए भारत की प्रशंसा आज विश्व स्तर पर हर नेता करने के लिए उत्सुक है।
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की एकता,अखंडता, आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूती विश्व पटल पर सबके सामने है। कार्यक्रम में मौजूद गुना-शिवपुरी के सांसद केपी यादव ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें डबल इंजन की सरकार मिली है। आज कई विकास योजनाओं से जनता को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंत्री सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी  के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामयी जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है। भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में सांसद केपी यादव सहित पार्टी के कार्यकर्ता, वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed