फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Action taken against three education workers for negligence in board examination, one suspended and two notices

शिवपुरी: बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर तीन शिक्षाकर्मियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई, एक निलंबित और दो को नोटिस

Sun, 20 Feb 2022 01:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 01:54 PM IST
सार

सरस्वती विद्यापीठ फतेहपुर परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के संचालन में लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस तथा पर्यवेक्षक को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
 

विज्ञापन
Shivpuri: Action taken against three education workers for negligence in board examination, one suspended and two notices
: बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर तीन शिक्षाकर्मियों पर कार्रवाई की गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले में सरस्वती विद्यापीठ फतेहपुर परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के संचालन में लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस तथा पर्यवेक्षक को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


डीईओ श्रीवास्तव ने बताया कि सरस्वती विद्यापीठ फतेहपुर परीक्षा केन्द्र पर उच्च माध्यमिक शिक्षक कन्हैया लाल बाल्मीक को परीक्षा के सुचारु रूप से संचालन के लिए केन्द्राध्यक्ष तथा ज्योति शर्मा को सहायक केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गत दिवस केन्द्र पर घटित घटना के क्रम में कोई प्रतिवेदन या जानकारी कार्यालय में प्रस्तुत नहीं की गई है। इसे कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता मानते हुए म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कार्रवाई की गई है। जारी नोटिस का जवाब पांच दिवस में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जवाब संतोषप्रद न होने अथवा समयावधि में जवाब प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षक आमिर मोहम्मद सिद्दीकी की ड्यूटी वार्षिक परीक्षा 2022 के सफल संचालन के लिए पर्यवेक्षक के रूप में परीक्षा केन्द्र सरस्वती विद्यापीठ फतेहपुर शिवपुरी में लगाई गई थी। गत दिवस हाईस्कूल वार्षिक परीक्षा का प्रथम पेपर हिन्दी के दौरान सिद्दीकी की ड्यूटी जिस कक्ष में थी, उस कक्ष से एक परीक्षार्थी द्वारा उत्तर पुस्तिका ले जाने की सूचना प्राप्त होने पर सिद्दीकी दोषी प्रतीत होते हैं। इस लापरवाही पर शास. मा.वि. सुजवाया के माध्यमिक शिक्षक आमिर मोहम्मद सिद्दीकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिवपुरी नियत किया जाता है। संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed