फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: 6-year-old girl raped on farm, case registered against unknown accused

शिवपुरी: खेत पर 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 10 Apr 2022 06:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 06:03 PM IST
सार

शिवपुरी जिले में छह साल की बच्ची से रेप हुआ है। बच्ची मां के साथ खेत पर गई थी, वहीं से लापता हो गई थी। बाद में खेत में खून से लथपथ मिली थी। आरोपी अज्ञात है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Shivpuri: 6-year-old girl raped on farm, case registered against unknown accused
Rape With Child

विस्तार

शिवपुरी जिले में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। बच्ची खून से लथपथ और उल्टियां करती हुई मिली। अस्पताल ले जाने पर रेप की बात पता चली। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के पोहरी इलाके के लौखारी गांव में 6 साल की बच्ची अपनी मां के साथ गेहूं के खेत में कटाई करने गई थी। महिला ने बच्ची को एक पेड़ की छांव में बैठा दिया। कुछ देर बाद बच्ची गायब थी। ढूंढने पर बच्ची पास के खेत में पड़ी मिली। उसे उल्टियां हो रही थीं। मासूम को तत्काल शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने जब बच्ची को देखा तो बच्ची को ब्लिडिंग हो रही थी। डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की पुष्टि होने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने तत्काल महिला एसआई प्रियंका पाराशर को जांच करने निर्देश दिए। पूछताछ के दौरान मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वहीं सुरवाया थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed