Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur News ›   kuno national park cheetah komg 3 gives birth to four cubs india cheetah count 62

कूनो से खुशखबरी: बोत्सवाना से लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता ने जन्मे चार शावक, भारत में 62 हुई चीतों की संख्या

Fri, 20 Nov 2026 12:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 Nov 2026 12:10 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोत्सवाना से लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इनमें 43 चीते भारत में जन्मे हैं।

विज्ञापन
kuno national park cheetah komg 3 gives birth to four cubs india cheetah count 62
कूनो में चार चीता शावकों का जन्म हुआ है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से भारत लाई गई ढाई साल की मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। कूनो के जंगल में एक बार फिर नन्हे चीतों की किलकारियां गूंजी हैं। इस नई उपलब्धि के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इनमें 43 चीते ऐसे हैं, जिनका जन्म भारत की धरती पर हुआ है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मादा चीता KOMG 3 ने प्राकृतिक वातावरण में चार शावकों को जन्म दिया है। चारों शावक स्वस्थ बताए गए हैं। वन विभाग और प्रोजेक्ट चीता से जुड़े विशेषज्ञों के लिए यह खबर उत्साह बढ़ाने वाली है। खास बात यह है कि बोत्सवाना से लाई गई इस मादा चीता ने भारतीय जंगलों के वातावरण में सफलतापूर्वक प्रजनन किया है।
विज्ञापन


दरअसल, भारत में चीतों को फिर से बसाने के उद्देश्य से करीब चार साल पहले प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत की गई थी। इसके तहत अफ्रीकी देशों से चीतों को भारत लाकर अलग-अलग चरणों में कूनो नेशनल पार्क में बसाया गया। शुरुआती दौर में चीतों की मौत और उनके अनुकूलन को लेकर कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन लगातार निगरानी, देखभाल और संरक्षण के प्रयास जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अच्छी खबर: कूनो में भारत में जन्मे चीतों की संख्या विदेशी चीतों से अधिक, कुल 54 में से 38 भारतीय मूल के

अब चार नए शावकों का जन्म इस परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। भारत में जन्मे चीतों की संख्या 43 तक पहुंचना इस बात का संकेत है कि कूनो में चीता पुनर्वास की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। हालांकि इन नन्हे शावकों की सुरक्षा और उनका स्वस्थ विकास वन विभाग के सामने एक अहम जिम्मेदारी होगी।


इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के लिए भी गर्व जताया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए चीता पुनर्वास कार्यक्रम को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।चार नए शावकों के जन्म के साथ कूनो एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीव संरक्षण के केंद्र में आ गया है। अब सभी की निगाहें इन नन्हे मेहमानों की सुरक्षित परवरिश और जंगल में उनके भविष्य पर टिकी हैं।

सीएम ने जताई खुशी
कूनो की उपलब्धि पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि! बोत्सवाना से लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने आज कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस उपलब्धि के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें 43 चीतों ने भारत में जन्म लिया है। चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ चीता पुनर्वास कार्यक्रम एक उल्लेखनीय उदाहरण बना है। यह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में वन्यजीव संरक्षण के संकल्प की बड़ी सफलता है। मध्यप्रदेश के लिए यह विशेष गर्व का विषय है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों एवं वनकर्मियों को हार्दिक बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed