फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur Kuno National Park Female Cheetah Gamini Gave Birth To Six Cubs News in Hindi

Kuno National Park: गिनती में गफलत, गामिनी ने पांच नहीं, इतने शावकों को जन्म दिया कि बन गया रिकॉर्ड

Mon, 18 Mar 2024 12:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 18 Mar 2024 12:57 PM IST
सार

Kuno National Park: 10 मार्च को मादा चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया था, लेकिन घास होने के कारण एक शावक नजर नहीं आया था। सोमवार छठवां शावक नजर आया है। अब कूनो पार्क में चीतों की संख्या 27 हो गई है, इनमें 14 शावक हैं। 

विज्ञापन
Sheopur Kuno National Park Female Cheetah Gamini Gave Birth To Six Cubs News in Hindi
चीता गामिनी ने छह बच्चों को दिया जन्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kuno National Park: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में एक हफ्ते बाद खुशियां दोगुनी हो गईं। यहां 10 मार्च को मादा चीता गामिनी ने पांच नहीं, छह शावकों को जन्म दिया था। वन विभाग की टीम को छठवां शवक सोमवार को नजर आया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स कर इसकी जानकारी दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा- गामिनी की विरासत आगे बढ़ी! खुशी का कोई अंत नहीं है, ये पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं। पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद, अब पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी से आई चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है। मादा चीता द्वारा छह बच्चों को जन्म देना एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

 

 
दरअसल, 10 मार्च को मादा चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया था, लेकिन घास होने के कारण एक शावक नजर नहीं आया था। सोमवार को निगरानी के दौरान टीम ने छह शावकों को देखा तो इसकी जानकारी लगी। अब कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 27 हो गई  है, इनमें 14 शावक हैं। 

बता दें 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से लाई गई दूसरी खेप में 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में लाया गया था। जहां 12 चीतों में से एक मादा चीता गामिनी भी थी। 12 चीतों को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कूनो नेशनल पार्क में रिलीज किया था। नर चीते पवन की तरह मादा चीता गामिनी भी कूनो की सीमा से बाहर चली जाती थी और कूनो नेशनल पार्क की टीमों के प्रयास से लौट आती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed