{"_id":"66a7b61e9710eeff900794b8","slug":"water-filled-shajapur-some-shops-and-some-houses-filled-with-water-watch-video-shajapur-news-c-1-1-noi1226-1943506-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur Weather: पानी-पानी हुआ शाजापुर, कहीं दुकान तो कहीं मकानों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur Weather: पानी-पानी हुआ शाजापुर, कहीं दुकान तो कहीं मकानों में भरा पानी
Mon, 29 Jul 2024 09:32 PM IST
शाजापुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: शाजापुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 09:32 PM IST
सार
शाजापुर में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। यहां कई निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति निर्मित हो गई, जिस कारण कई दुकानों और मकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
शाजापुर में जलभराव की स्थिति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाजापुर में लगातार तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं, रविवार देर शाम मूसलाधार बारिश हुई। जो करीब तीन घंटे जारी रही और बीती रात में हुई एक बार फिर मूसलाधार बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। रविवार देर रात को तीन घंटे हुई जोरदार बारिश के चलते घरों और दुकानों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
वहीं, शहर की सड़कों पर भी दो से तीन फीट पानी भर गया, जिस कारण सड़कों पर खड़े वाहन भी डूब गए। स्थानीय रहवासियों को अपने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पानी में से निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ऋतु बाफना और एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जलभराव वाली जगहों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
वहीं, शहर के बीच से निकली चिल्लर नदी भी उफान पर आ गई और आसपास के रहवासी इलाकों में नदी का पानी धीरे-धीरे भरने लगा, जिससे कुम्हार वाड़ा, धान मंडी, महूपुरा, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, मां राजेश्वरी मंदिर के पीछे की बस्तियों में पानी रफ्तार से बढ़ गया, जिससे लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। इसको देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पुलिस जवानों के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम को लगाया है।
विज्ञापन
अगर रहवासियों की बात की जाए तो वह इस जलभराव के कारण खासा परेशान दिखाई दिए। उनके घरों में उनका सामान तैरता हुआ दिखाई दिया। वहीं, छोटे बच्चों को परिजन अपनी गोद में लेकर इस आपदा को देखते हुए नजर आए। वहीं, छोटे-छोटे बच्चे अपने घरों में घुसे पानी से खेलते हुए दिखाई दिए। साथ ही लोगों ने मीडिया से अपनी समस्या साझा भी की है। वहीं, दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जिला मुख्यालय का आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्र से संपर्क टूट चुका है। कई नदी नाले उफान पर आ चुके हैं। जहां पर प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से अपने जवान खड़े किए हैं। वहीं, प्रशासन द्वारा जिले का सतत भ्रमण कर अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है।
