{"_id":"6656a5ce1ba89e91300fdfe6","slug":"ujjain-range-dig-reached-maksi-police-station-to-curb-the-increasing-crime-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर मक्सी थाना पहुंचे उज्जैन रेंज डीआईजी, किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर मक्सी थाना पहुंचे उज्जैन रेंज डीआईजी, किया औचक निरीक्षण
Wed, 29 May 2024 09:19 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 29 May 2024 09:19 AM IST
सार
Shajapur: सोमवार मंगलवार मध्य रात्रि उज्जैन रेंज डीआईजी नवनीत भसीन शाजापुर जिले के मक्सी थाना पहुंचे, जहां पर उन्होंने आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उज्जैन रेंज डीआईजी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन रेंज डीआईजी नवनीत भसीन शाजापुर जिले के मक्सी थाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर किया जा रहे काम, जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने, अपराधों के पेंडिंग मामले एवं थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था व महिला हेल्पलाइन संबंधित आने वाली शिकायतों के रजिस्टर को चेक किया।
विज्ञापन
उन्होंने थाना और बीट प्रभारियों को हिस्ट्रीशीटर निगरानीशुदा बदमाशों पर निगरानी रखने और कोई जिला बदर क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाए, इसके निर्देश दिए। साथी उन्होंने मक्सी थाने के हवालात परिषद कक्ष को देखा। वहीं, थाना क्षेत्र के कानून व्यवस्था की स्थितियों का जायजा लिया। वहीं फरियादियों पीड़ितों की तत्काल हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
