{"_id":"6a77482031db518dbe0ee620","slug":"share-trading-advisory-call-center-operating-from-a-rented-room-fir-registered-against-12-people-shajapur-news-c-1-1-noi1355-4591463-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: किराए के कमरे में चल रहा था शेयर ट्रेडिंग एडवाइजरी कॉल सेंटर, 12 लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: किराए के कमरे में चल रहा था शेयर ट्रेडिंग एडवाइजरी कॉल सेंटर, 12 लोगों पर एफआईआर
Sat, 08 Aug 2026 09:40 PM IST
शाजापुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: शाजापुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:40 PM IST
सार
शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में कोचिंग सेंटर की आड़ में फर्जी शेयर ट्रेडिंग एडवाइजरी और कॉल सेंटर चलाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने 12 लोगों पर मामला दर्ज किया, 6 आरोपियों को हिरासत में लिया, जबकि मुख्य आरोपी समेत 6 अभी फरार हैं।
विज्ञापन
छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
विस्तार
शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र के काशी नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में चल रहे फर्जी शेयर ट्रेडिंग एडवाइजरी और कॉल सेंटर के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ धारा 318(4), 61(2), 62 बीएनएस और 66(D) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। इस प्रकरण में 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपियों सहित 6 आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काशी नगर स्थित कोचिंग सेंटर में अवैधानिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना पर प्रधान आरक्षक राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सेंटर की पहली मंजिल के एक कमरे में कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए लोगों से निवेश के संबंध में बातचीत करते मिले। मौके से 7 स्मार्ट मोबाइल, 6 कीपैड मोबाइल और कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद जयसिंह, कुलदीप, संदीप, पवन, धर्मेंद्र, आकाश और राजकुमार से पूछताछ की, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद युवकों को पूछताछ के लिए नोटिस पर छोड़ा गया था।
विज्ञापन
पढे़ं: मटन का पहला निवाला और दिखा मरा हुआ चूहा, खंडवा के 25 साल पुराने होटल पर गंभीर आरोप; जांच शुरू
विज्ञापन
लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपियों में कुलदीप, विशाल, संदीप, राजकुमार, विकास और प्रवीण शामिल हैं। कुलदीप ने बताया कि उसने अपने साथी विकास के साथ मिलकर यह ऑफिस 20 जून 2026 से 3 हजार रुपए प्रतिमाह किराए पर लिया था।
पुलिस के अनुसार, कुलदीप ने साहिल मंसुरी और फहीम गोरी के निर्देशन में शेयर ट्रेडिंग संबंधी एडवाइजरी चला रहा था, जबकि उनके पास कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं था। मामले में जयसिंह, पवन सोन्ती, धर्मेंद्र, आकाश, फहीम और साहिल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों और आर्थिक लेनदेन की जानकारी सामने आने की उम्मीद है। उल्लेख नहीं है कि इसके पहले दिसंबर 2025 में राज्य साइबर सेल उज्जैन की टीम द्वारा भी लालघाटी थाना क्षेत्र में इसी तरह का कॉल सेंटर पकड़ा था यहां से पुलिस ने 19 युवक युवतियों को गिरफ्तार किया था जो ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लोगों को ठगने का काम करते थे।
