फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur: Police took out a procession of mischievous people, got sit-ups done along the way

Shajapur: पुलिस ने मनचले का जुलूस निकाला, रास्तेभर लगवाई उठक-बैठक, देखें वीडियो

Thu, 24 Nov 2022 10:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Nov 2022 10:48 PM IST
सार

शुजालपुर के गर्ल्स कॉलेज के आसपास छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व फब्तियां कसने की घटनाएं होते देख पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया है। छेड़छाड़ करने वाले युवकों की सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
Shajapur: Police took out a procession of mischievous people, got sit-ups done along the way
शुजालपुर पुलिस ने मनचले से रास्ते में उठक-बैठक भी लगवाई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाजापुर जिले में मनचलों पर सख्ती बरती जा रही है। हाल ही में शुजालपुर पुलिस ने एक मनचले को पकड़ा था। गुरुवार को बाजार में उसका जुलूस निकाला गया। पुलिस ने सड़क पर इस मनचले से उठक-बैठक भी लगवाई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुजालपुर के गर्ल्स कॉलेज के आसपास छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व फब्तियां कसने की घटनाएं होते देख पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया है। छेड़छाड़ करने वाले युवकों की सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। ऐसी ही एक शिकायत पर एक मनचले युवक को पकड़ा था। पुलिस ने उसे सबक सिखाने के लिए उसका जुलूस निकाला गया। रास्तेभर उससे उठक-बैठक लगवाई गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। 
विज्ञापन


इधऱ पुलिस ने कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से कहा कि किसी भी तरह की छेड़छाड़ या अन्य घटनाओं की सूचना पुलिस को तुरंत दें। पुलिस ने छात्राओं को आश्वस्त भी किया कि शिकायत करने के बावजूद उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed