फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Pangolin of rare species found in Shajapur

Shajapur: शाजापुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन, वन विभाग की टीम ने लिया कब्जे में

Fri, 07 Oct 2022 10:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 10:26 PM IST
सार

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पैंगोलिन मिला है, यह अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का जानवर है। रात में ग्रामीणों ने इसे सुरक्षित रख दिया था। सुबह ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
Pangolin of rare species found in Shajapur
शाजापुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के नजदीकी ग्राम मोल्टा में दुर्लभ प्रजाति का जानवर मिला है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पैंगोलिन मिला है, यह अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का जानवर है। रात में ग्रामीणों ने इसे सुरक्षित रख दिया था। सुबह ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई। जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंगोलिन को अपने साथ ले गई। शाजापुर पशु चिकित्सालय में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पशु चिकित्सकों ने पैंगोलिन को पूर्ण स्वस्थ बताया है। 
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने के बाद इसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में पूर्व में भी पैंगोलिन पाए गए हैं। यह एक अच्छी बात है कि दुर्लभ प्रजाति के जीव जिले में पाया जा रहा है। 
विज्ञापन


कुत्तों ने घेर लिया था, ग्रामीणों ने बचाया
बीती रात कुत्तों ने इस दुर्लभ प्रजाति के जीव पैंगोलिन को घेर लिया था। कुत्तों के भौंकने की आवाज आने पर ग्रामीण जागे और उन्होंने कुत्तों को भगाकर इस जीव को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। जिस पर टीम मौके पर पहुंची और पैंगोलिन को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुनिया भर में होती है तस्करी
बता दें कि पैंगोलिन की दुनिया भर में तस्करी होती है। सबसे ज्यादा चाइना और वियतनाम में इसकी मांग बताई जाती है। जानकारों का कहना है कि दवाओं में इसका उपयोग किया जाता है इसके चलते बड़े पैमाने पर इसकी तस्करी होती है। इसी के कारण यह जीव विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गया है। जिसके कारण इसे अत्यंत दुर्लभ प्रजातियों की श्रेणी में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed