{"_id":"634059a1ef80781e803ea232","slug":"pangolin-of-rare-species-found-in-shajapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: शाजापुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन, वन विभाग की टीम ने लिया कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: शाजापुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन, वन विभाग की टीम ने लिया कब्जे में
Fri, 07 Oct 2022 10:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:26 PM IST
सार
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पैंगोलिन मिला है, यह अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का जानवर है। रात में ग्रामीणों ने इसे सुरक्षित रख दिया था। सुबह ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
शाजापुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के नजदीकी ग्राम मोल्टा में दुर्लभ प्रजाति का जानवर मिला है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पैंगोलिन मिला है, यह अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का जानवर है। रात में ग्रामीणों ने इसे सुरक्षित रख दिया था। सुबह ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई। जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंगोलिन को अपने साथ ले गई। शाजापुर पशु चिकित्सालय में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पशु चिकित्सकों ने पैंगोलिन को पूर्ण स्वस्थ बताया है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने के बाद इसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में पूर्व में भी पैंगोलिन पाए गए हैं। यह एक अच्छी बात है कि दुर्लभ प्रजाति के जीव जिले में पाया जा रहा है।
कुत्तों ने घेर लिया था, ग्रामीणों ने बचाया
बीती रात कुत्तों ने इस दुर्लभ प्रजाति के जीव पैंगोलिन को घेर लिया था। कुत्तों के भौंकने की आवाज आने पर ग्रामीण जागे और उन्होंने कुत्तों को भगाकर इस जीव को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। जिस पर टीम मौके पर पहुंची और पैंगोलिन को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
दुनिया भर में होती है तस्करी
बता दें कि पैंगोलिन की दुनिया भर में तस्करी होती है। सबसे ज्यादा चाइना और वियतनाम में इसकी मांग बताई जाती है। जानकारों का कहना है कि दवाओं में इसका उपयोग किया जाता है इसके चलते बड़े पैमाने पर इसकी तस्करी होती है। इसी के कारण यह जीव विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गया है। जिसके कारण इसे अत्यंत दुर्लभ प्रजातियों की श्रेणी में रखा गया है।

Shajapur: शाजापुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन, वन विभाग की टीम ने लिया कब्जे मेंhttps://t.co/X7ImWBgj2C#shajapur #pangolin #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalam pic.twitter.com/fNuMEmEbyh
— Dinesh Sharma (@dinesh6186) October 7, 2022