फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Madhya Pradesh: Shajapur district got Silver Scotch Award for the second time for e-public hearing innovation

Madhya Pradesh: ई-जनसुनवाई नवाचार के लिए शाजापुर जिले को दूसरी बार मिला सिल्वर स्कॉच अवॉर्ड

Thu, 18 Aug 2022 05:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Aug 2022 05:13 PM IST
सार

ई-जनसुनवाई के दूसरे चरण में भी कलेक्टर दिनेश जैन को स्कॉच सिल्वर अवॉर्ड प्राप्त हुआ था। स्कॉच अवॉर्ड निजी क्षेत्र का प्रशासकीय नेतृत्व योजना क्रियान्वयन में नवाचार तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shajapur district got Silver Scotch Award for the second time for e-public hearing innovation
शाजापुर को दूसरी बार प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन ने कोरोना काल के लॉकडाउन में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या समाधान के लिए जनसुनवाई की शुरुआत की थी। जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत स्तर के लोगों से चर्चा को उनकी समस्याएं जानी जाती थीं और प्राथमिकता से समाधान किया गया। यह प्रक्रिया वर्तमान में भी जारी है। कलेक्टर के इस नवाचार को दूसरी बार प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ई-जनसुनवाई के दूसरे चरण में भी कलेक्टर दिनेश जैन को स्कॉच सिल्वर अवॉर्ड प्राप्त हुआ था। स्कॉच अवॉर्ड निजी क्षेत्र का प्रशासकीय नेतृत्व योजना क्रियान्वयन में नवाचार तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है। ई-जनसुनवाई का प्रथम चरण 23 जून 2020 से शुरू किया गया था, जो 27 जनवरी 2021 को समाप्त हुआ। प्रथम चरण में प्रति मंगलवार 08 से 10 ग्राम पंचायतों इस प्रकार कुल जिले की 326 ग्राम पंचायतों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आम जनता की समस्याओं को सुना गया और निराकरण भी किया गया। इसी तरह द्वितीय चरण 05 मई 2021 से शुरू होकर 06 जुलाई 2021 को समाप्त हुआ। इस दौरान भी जिले की 326 ग्राम पंचायतों से चर्चा हुई और आम जनता की समस्याओं को सुना गया। 
विज्ञापन


तृतीय चरण 07 सितंबर 2021 से शुरू होकर 26 अप्रैल 2022 तक चला, इस दौरान 197 ग्राम पंचायतों से चर्चा हुई और आमजन की समस्याओं का निराकरण किया गया। वर्तमान में 23 अगस्त 2022 से ई-जनसुनवाई का चौथा दौर शुरू हो रहा है। कलेक्टर जैन ने स्कॉच अवार्ड ज्यूरी को प्रस्तुतिकरण देते हुए बताया कि ई-जनसुनवाई से शासन की सर्विस डिलेवरी सिस्टम की मॉनिटरिंग, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति आम जनता से सीधे फीडबैक, सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारियों के निर्वहन में सुधार, आमजन को अपने कार्यों के लिए अधिकारियों के पास आने की आवश्यकता में कमी लाने तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आम जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को प्राप्त किया गया, आम जनता की सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पेयजल की उपलब्धता, पंचायती राज के क्रियान्वयन आदि की स्थिति प्राप्त की गई तथा ग्रामीणों द्वारा दी गई समस्याओं का निराकरण एवं उपयोगी सुझावों को क्रियान्वित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed