फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   kuen mein Mila yuvti ka shav

Shajapur News: बीमारी से तंग आकर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, कुएं में मिला शव

Fri, 23 Aug 2024 06:10 PM IST
Shajapur bureau शाजापुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:10 PM IST
सार

शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बाईहेड़ा में कुएं में एक युवती का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका है कि युवती ने बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया है। 

विज्ञापन
kuen mein Mila yuvti ka shav
कुएं में से शव निकालने की कवायद करते होमगार्ड सैनिक

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बाईहेड़ा में एक युवती का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाली थाना टीआई ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवती ने बीमारी से परेशान होने का उल्लेख किया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, टम्मू पिता कन्हैया लाल विश्नकर्मा, उम्र 23 साल, निवासी ग्राम बाईहेड़ा, गुरुवार से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। युवती की तलाश के दौरान, उसकी कुएं में डूबने की आशंका के चलते होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गांव के तीन कुएं की जांच की, जिसमें से एक कुएं में युवती का शव मिला। 
विज्ञापन


शव को बाहर निकालने के लिए टीम ने वाटर कैमरे का उपयोग किया, जिससे युवती के कुएं में होने की पुष्टि हुई। कैमरे की सहायता से शव का पता चलने के बाद, टीम ने काफी मेहनत से उसे कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed