{"_id":"64ddd1826c0c7b596e0d9475","slug":"fire-in-a-moving-car-on-shajapur-national-highway-nh-52-maxi-bypass-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: नेशनल हाईवे 52 मक्सी बाईपास पर चलती कार में लगी आग, वक्त रहते चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: नेशनल हाईवे 52 मक्सी बाईपास पर चलती कार में लगी आग, वक्त रहते चालक ने कूदकर बचाई जान
Thu, 17 Aug 2023 01:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:22 PM IST
सार
नेशनल हाईवे 52 मक्सी बाईपास पर चलती कार में लगी आग लग गई। कार चालक ने सूझबूझ से दिखाते हुए समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाजापुर NH52 मक्सी के समीप चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे में गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस टीम के साथ नेशनल हाईवे एनएच 52 पर पहुंची। दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जबकि कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई कार चालक हरियाणा का रहने वाला है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कार चालक इंद्रपाल सिंह अकेले इंदौर से आगरा की ओर जा रहा था। तभी नेशनल हाईवे एनएच 52 पर मक्सी के समीप अचानक कर में आग लग गई। गनीमत रही कि कार चालक समय रहते कार से बाहर निकल गया। उसने सूझबूझ से अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
इंद्रपाल सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं। वह अपनी कार से इंदौर से आगरा की तरफ जा रहे थे। इस बीच शाजापुर नेशनल हाईवे एनएच 52 मक्सी के समीप कार में अचानक धुआं उठा, जिसको देख कार चालक कार से फौरन बाहर निकल गया। देखते ही देखते कार में भयंकर आग लग गई और कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
