फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Dead body of Jammu resident army jawan found in suspicious condition on banks of Kali Sindh river in Shajapur

Shajapur: नदी के किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव, जम्मू के सैनिक की मौत की उलझी गुत्थी

Sun, 25 Jun 2023 01:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 25 Jun 2023 01:37 PM IST
सार

शाजापुर जिले में एक आर्मी जवान का शव काली सिंध नदी के किनारे संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आर्मी जवान की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड और आर्मी कैंटीन के स्मार्ट कार्ड के आधार पर की गई है। शव को एंबुलेंस के जरिए जम्मू रवाना कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामली की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Dead body of Jammu resident army jawan found in suspicious condition on banks of Kali Sindh river in Shajapur
एंबुलेंस से जम्मू रवाना किया गया आर्मी जवान का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र में एक आर्मी जवान का शव काली सिंध नदी के किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। 26 साल के इस आर्मी जवान की पहचान जसवंत सिंह के रूप में हुई है जो कि जम्मू कश्मीर के सांबा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुणे में पदस्थ था जवान
जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना का यह जवान पुणे में पदस्थ था। वह छुट्टी लेकर अपने घर सांबा, जम्मू के लिए झेलम एक्सप्रेस ट्रेन से निकला था। लेकिन बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर आर्मी का जवान जिस जगह लाश मिली वहां तक पहुंचा कैसे। इस जवान का जिस झेलम एक्सप्रेस ट्रेन से जम्मू के लिए रवाना होना बताया जा रहा है, न तो उसका रूट शाजापुर जिले से होकर गुजरता है और न ही जहां पर लाश मिली वहां पर कोई रेलवे ट्रैक है। और न ही पानी का इतना तेज बहाव है कि शव बहकर कही और से आया हो। ऐसे में जवान की मौत की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए भी चुनौती है। आर्मी जवान की लाश जिस स्थिति में मिली है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि जवान की मौत को 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। मृतक जवान के पास से आधार कार्ड और आर्मी कैंटीन का स्मार्ट कार्ड मिला है। उसी के आधार पर जवान की शिनाख्त की गई है।
विज्ञापन


प्रशासन की लापरवाही आई सामने
वहीं, सूचना मिलने के बाद जवान के परिजन और आर्मी के कुछ लोग भी शाजापुर पहुंचे। जहां सैनिक के शव को जम्मू ले जाने के लिए उन्हें घंटों तक इंतजार करना पड़ा। इसे स्थानीय प्रशासन की लापरवाही कहिए कि सैनिक के सम्मान में जिले का कोई अधिकारी अस्पताल आना तो दूर उसे ले जाने के लिए शव वाहन तक उपलब्ध नहीं करा पाए। आखिरकार घंटों के इंतजार के बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी और पार्षद मनोज गवली के प्रयास के बाद देर रात सैनिक का शव जिला अस्पताल से जम्मू के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस के जरिए जवान का शव जम्मू ले जाया गया। वहां से उसे उसके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर आर्मी जवान की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed