फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur: Naveen college management told the accused of attempt to murder 'good boy', wrote in TC - student's character is perfect

शाजापुर: हत्या के प्रयास में आरोपी को नवीन कॉलेज प्रबंधन ने बताया ‘गुड बॉय’, टीसी में लिखा- छात्र का चरित्र उत्तम है

Sat, 18 Dec 2021 01:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 01:25 PM IST
सार

शाजापुर के सरकारी कॉलेज ने हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध के आरोपी की टीसी पर उसका चरित्र उत्तम बताया है। प्रभारी प्राचार्य का कहना है कि कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा हैं। ऐसे में भूलवश स्थानांतरण प्रमाण-पत्र जारी हो गया था। 

विज्ञापन
Shajapur: Naveen college management told the accused of attempt to murder 'good boy', wrote in TC - student's character is perfect
शाजापुर का पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाजापुर के सरकारी कॉलेज ने हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध के आरोपी को गुड बॉय बताया है। आरोपी को जब कॉलेज स्थानांतरण प्रमाण-पत्र दिया गया तो उस पर उसका चरित्र उत्तम लिखकर दे दिया। प्रभारी प्राचार्य का कहना है कि कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा हैं। ऐसे में भूलवश स्थानांतरण प्रमाण-पत्र जारी हो गया था। संबंधित छात्र का स्थानांतरण प्रमाण-पत्र निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार को शासकीय पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाजापुर में समीर पिता अब्दुल खान निवासी वार्ड क्रमांक-01 राजनगर शाजापुर नियमित विद्यार्थी रहा है। उस पर धारा 307, 294, 506, 147, 148 भादवि के तहत आरोप हैं। 6 दिसंबर 2021 को कॉलेज से उसे स्थानांतरण प्रमाण-पत्र क्रमांक 899 जारी किया गया। इसमें संबंधित छात्र का चरित्र उत्तम लिखा गया है। गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद छात्र संगठनों ने इसका विरोध जताया तो मामले में कॉलेज प्रबंधन ने 7 दिसंबर 2021 के संबंधित छात्र को पत्र जारी करके स्थानांतरण प्रमाण-पत्र लौटाने के लिए कहा। साथ ही इस पत्र में स्थानांतरण प्रमाण-पत्र निरस्त करने की भी बात लिखी है। जानकारी के अनुसार अभी तक भी उक्त छात्र ने स्थानांतरण प्रमाण-पत्र नहीं लौटाया है।
विज्ञापन

 
शासकीय पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाजापुर द्वारा समीर खान का स्थानांतण प्रमाण-पत्र निरस्त कर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आईटी सेल उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन, सतपुड़ा भवन भोपाल (मप्र) को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र लिखा गया है। बताया जाता है कि प्रदेश के संपूर्ण कॉलेज में भी इस संबंध में सूचना पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये होता है स्थानांतरण प्रमाण-पत्र
जब कोई विद्यार्थी दूसरे स्कूल या कॉलेज में अध्ययन करने के लिए जाता है या दूसरे स्थान पर उसे प्रवेश लेना होता है तो उसे पहले वाले स्कूल या कॉलेज से स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) जारी किया जाता है। इस सर्टिफिकेट में संबंधित विद्यार्थी के चरित्र को लेकर कॉलेज प्रबंधन द्वारा टीप लगाई जाती है। जिससे उसे दूसरे स्कूल या कॉलेज में प्रवेश मिल जाता है। ऐसे में यदि किसी विद्यार्थी का व्यवहार खराब है अथवा वो किसी मामले में आरोपी रहे या फिर स्कूल या कॉलेज में किसी गलत कार्य में संलिप्त रहता है तो संबंधित की टीसी पर उक्त मामले को लेकर टीप लगाई जाती है।
 
इस मामले में था आरोपी
लालघाटी थाने के अनुसार 1 फरवरी 2021 को भैरुसिंह (18) पिता नाथूसिंह गुर्जर निवासी ग्राम बकानी थाना मोहन बड़ोदिया ने अपने अन्य साथियों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नवीन कॉलेज में सुबह साढ़े 10 बजे कॉलेज के पार्किंग स्थल पर वो अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान कॉलेज का छात्र आसिफ पिता कलीम खां निवासी चौबदारवाड़ी धक्का-मुक्की करते हुए निकला। जब भैरूसिंह और उसके साथियों ने आपत्ति जताई तो कुछ देर बाद आसिफ और उसके अन्य 10 दोस्त आए और मारपीट की। भैरूसिंह और अन्य पर चाकू से भी हमला किया था। इस मामले में लालघाटी थाना पुलिस ने आसिफ पिता कलीम खां, शोएब पिता कलीम खां, खन्ना तीनों निवासी चौबदारवाड़ी शाजापुर, सलमान पिता इरदीस खां, फिरोज पिता रफीक खां, नावेद पिता शहजाद खां, ताहिर पिता शहीद खां, आदिल पिता कालू, सज्जाद पिता अबरार खां सभी निवासी मनिहारवाड़ी शाजापुर, चौबदारवाड़ी शाजापुर और समीर मुगल उर्फ समीर पिता अब्दुल खान निवासी वार्ड क्रमांक-01 राजनगर शाजापुर व अन्य के खिलाफ धारा 307, 294, 506, 147, 148 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था। बताया जाता है कि इस मामले में आरोपियों को जेल भेजा गया था। जहां से आरोपी जमानत पर हैं और वर्तमान में प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। इसके बाद भी समीर खान को उत्तम चरित्र लिखा हुआ स्थानांतरण प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया।

 
भूलवश जारी हो गया प्रमाण-पत्र
मामल में पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन कॉलेज-शाजापुर के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरकेएस राठौर का कहना है कि कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा हैं। ऐसे में भूलवश स्थानांतरण प्रमाण-पत्र जारी हो गया था। जैसे ही मामले की जानकारी मिली तत्काल संबंधित छात्र का स्थानांतरण प्रमाण-पत्र निरस्त किया गया है। वहीं इस संबंध में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आईटी सेल उच्च शिक्षा विभाग और प्रदेश के सभी 552 महाविद्यालयों को स्थानांतरण प्रमाण-पत्र निरस्त करने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed