फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Young man caught with country made pistol

Shahdol: देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया युवक, दर्ज हुआ मामला, घर में छुपा कर रखा था कट्टा

Mon, 11 Dec 2023 01:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Dec 2023 01:42 PM IST
सार

Shahdol: गोहपारु के मलमाथर निवासी युवक के घर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मलमाथर गांव के रहने वाले राजेश यादव ने पुलिस को आरोपी शनि सिंह के हाथ में रखे कट्टे की एक फोटो व्हाट्सएप पर दी थी, पुलिस घटनास्थल पहुंची और युवक घर से देसी कट्टा जब्त किया है। 
 

विज्ञापन
Young man caught with country made pistol
देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस को जानकारी मिली कि शनि सिंह निवासी मलमाथर अपने पास देशी कट्टा रखा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक पर है। शनि सिंह के हाथ में लिये कट्टा की फोटो पुलिस को मिली थी। गोहपारु पुलिस द्वारा तत्काल फोटो मिलते ही कार्रवाई की गई और ग्राम मलमाथर पहुंचकर शनि सिंह के घर पर दबीश दी।

विज्ञापन


पुलिस देख आरोपी लगा था भागने
बताया जा रहा है कि पुलिस जब पहुंची तो आरोपी युवक पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। शनि सिहं को आवेदक द्वारा मोबाइल मे भेजी गई फोटो दिखाई गई जो फोटो व कट्टा स्वंय का होना बताया। आरोपी शनि सिहं के घर से एक लोहे का देशी कट्टा बरामद किया। गोहपारु पुलिस द्वारा आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायालय शहडोल पेश किया गया है।  थाना गोहपारु मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 533/23 धारा 25 बी आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। 

विज्ञापन

इनकी रही सराहनीय भूमिका
पुलिस एसपी के निर्देश पर उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ सउनि विपिन बागरी, शिवराज सिंह, प्रआर. राजवेन्द्र सिंह, आर विकास, महिला आरक्षक चंदा गोलकार की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed