{"_id":"638761f240c0675c130e5b92","slug":"worker-dies-after-being-hit-by-cutter-machine-accident-in-secl-underground-mine-in-shahdol","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कटर मशीन की चपेट में आए मजदूर की मौत, SECL भूमिगत खदान में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कटर मशीन की चपेट में आए मजदूर की मौत, SECL भूमिगत खदान में हुआ हादसा
Wed, 30 Nov 2022 07:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:30 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में स्थित सोहागपुर ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड में हादसा हुआ है। हादसे के दौरान कटर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
मजदूर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले में एसईसीएल यानी सोहागपुर ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड के अंतर्गत बंगवार भूमिगत कोयला खदान में कार्य के दौरान हुए हादसे में एक ठेका मजदूर की मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बंगवार भूमिगत खदान में ठेके पर कोयला उतपादन का कार्य जेएमएस कंपनी को प्रबंधन द्वारा दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि कंपनी में टीकम सिंह (42) निवासी ग्राम अरझूली ठेका मजदूर के रूप में केबिल मैन के पद पर कार्यरत था। कार्य के दौरान वह बुधवार को कटर मशीन की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसे सहकर्मियों द्वारा मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि, घटना के बाद एक बार फिर ठेका मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। वहीं, दूसरी ओर माइंस के अंदर हुई इस घटना पर ठेका कंपनी जेएमएस के साथ-साथ एसईसीएल प्रबंधन में पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है। संबंधित धनपुरी थाना को भी अभी तक मामले की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। मृतक को खदान से सीधे मेडिकल कालेज ले गए थे। वहां से तहरीर आने के बाद ही आगे की जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
