फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman's purse stolen from Utkal Express in Shahdol

Shahdol News: उत्कल एक्सप्रेस से महिला का पर्स चोरी, आरपीएफ से महिला ने की शिकायत; चोर गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 11:37 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 01 Feb 2025 11:37 AM IST
सार

MP: यह चोरी की घटना शहडोल उमरिया के बीच अधिक हो रही है। आरपीएफ प्रभारी शहडोल मनीष कुमार से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा लगातार हमारी टीम ट्रेन में गश्ती करती है।

विज्ञापन
Woman's purse stolen from Utkal Express in Shahdol
लाल घेरे में चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल में यात्रा कर रहे यात्रियों के सामान की चोरी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोगों के बैग एवं पर्स की चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। फिर एक मामला सामने आया है। अब उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया, जिसके बाद उन्होंने आरपीएफ पुलिस की तलाश की और इसकी जानकारी दी। एक घंटे बाद आरपीएफ पुलिस का पता महिला को लग पाया, हालांकि आरपीएफ पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है और महिला का पर्स बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


शहडोल से उमरिया के बीच ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों के बैग वापस की चोरी के मामले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीरसिंहपुर से घुनघुटी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन क्रमांक 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के एस-1 कोच में एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। महिला यात्री परेशान होती रही, लेकिन पुलिस का कोई भी जवान उन्हें नहीं मिला। एक घंटे बाद महिला यात्री को आरपीएफ के अनुरक्षण दल के प्रधान आरक्षक आरएस पाठक, आरक्षक संदीप को पर्स चोरी के बारे में बताया।
विज्ञापन


इसके बाद आरपीएफ पुलिस जवानों ने महिला की शिकायत को अनसुनी कर दी। ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों ने जब इसका विरोध किया तो आरपीएफ़ के जवान एक्शन में आकर कर की तलाश शुरू कर दी। इस पर दोनों ही स्टॉफ ने फौरन ही आरोपी की तलाश प्रारंभ की। थोड़ी देर बाद आरोपी उत्कल एक्सप्रेस के ही एक बोगी के शौचालय में छिपा मिला। जिसे पकड़कर पर्स बरामद कर महिला यात्री को लौटाया गया। आरपीएफ ने आरोपी आशीष उर्फ गोलू गुप्ता उम्र 29 वर्ष निवासी बुढ़ार को गिरफ्तार कर धारा 170,126,135 ( 3 ) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी ने आरपीएफ पुलिस से बताया कि महिला यात्री अपनी सीट पर सो रही थी, तभी उसने इस घटना को अंजाम दिया था। उसका मकसद था की और यात्रियों का पर्स चोरी करना है। जिसको लेकर वह ट्रेन के शौचालय में छिपा था। आरोपी के कुछ अन्य साथी भी थे जो फरार हो गए। लगातार ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों के पर्स एवम बैग की चोरी बढती जा रही है। जिसको लेकर यात्रियों में काफी नाराजगी है। ट्रेन में आरपीएफ पुलिस की गश्ती भी कम होती है, जिससे लोगों को डर के साथ अपनी यात्रा करनी पड़ती है। यह चोरी की घटना शहडोल उमरिया के बीच अधिक हो रही है। आरपीएफ प्रभारी शहडोल मनीष कुमार से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा लगातार हमारी टीम ट्रेन में गश्ती करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed