फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman got electric shock while baking roti in heater, woman died on the spot, Jaitpur incident

Shahdol News: हीटर पर रोटी सेकते समय महिला को लगा करंट, मौके पर महिला की मौत

Thu, 07 Nov 2024 12:09 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2024 12:09 PM IST
सार

थाना प्रभारी राम कुमार गायकवाड़ ने बताया कि 38 वर्षीय महिला की मौत हीटर से करंट लगने के कारण हुई है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Woman got electric shock while baking roti in heater, woman died on the spot, Jaitpur incident
हीटर से महिला को लगा करंट

विस्तार

शहडोल जिले में इलेक्ट्रिक हीटर में रोटी बना रही महिला को करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोग जब किचन में पहुंचे तो महिला अचेत अवस्था में हीटर के पास पड़ी हुई थी। इसके बाद परिजनों ने हीटर बंद कर महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना जैतपुर की है।

विज्ञापन


बताया गया कि जैतपुर थाना क्षेत्र के नगर में रहने वाली 38 वर्षीय महिला शशि पत्नी संजय बरगाही रोज की तरह घर में इलेक्ट्रिक हीटर पर रोटी बना रही थीं। रोटी सेकते समय महिला ने हाथ में चिमटा पकड़ा हुआ था, जो गलती से हीटर की वायर से छू गया। इससे महिला को जोरदार करंट लगा, और वह तुरंत अचेत होकर गिर गई। काफी देर तक जब किचन से कोई आहट नहीं आई, तो घर के अन्य सदस्य किचन में पहुंचे तो महिला अचेत अवस्था में पड़ा थी। इसके बाद परिजन हीटर बंद कर और महिला को तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राम कुमार गायकवाड़ ने बताया कि 38 वर्षीय महिला की मौत हीटर से करंट लगने के कारण हुई है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed