{"_id":"66161d8a65c993b9fc0d66ea","slug":"will-not-allow-farmers-to-be-harassed-forcibly-kamal-alleged-audio-of-altercation-between-bjp-district-president-and-flying-squad-personnel-goes-viral-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1584107-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: भाजपा जिलाध्यक्ष और उड़नदस्ता कर्मी का ऑडियो वायरल, 'किसानों को जबरन नहीं करने देंगे परेशान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: भाजपा जिलाध्यक्ष और उड़नदस्ता कर्मी का ऑडियो वायरल, 'किसानों को जबरन नहीं करने देंगे परेशान'
सार
भाजपा जिलाध्यक्ष व आरटीओ के उड़नदस्ता टीम के कथित कर्मचारी के बीच हुई बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हो गया है। इसमें दोनों में जमकर तू-तू मैं-मैं हो रही है।
विज्ञापन
शहडोल में ओवरलोडिंग को लेकर वाहन को पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल संभागीय मुख्यालय से महज चंद किलोमीटर के फासले पर मौजूद ग्राम छतवई में आरटीओ के उड़नदस्ते ने किसान के भूसे से लदे वाहन को रोक लिया। कथित तौर पर उसे परेशान किया गया। मामला भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप तक पहुंचा। इसे लेकर दोनों में फोन पर जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। यह ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
कथित ऑडियो में एक व्यक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष से वाहन पकड़ने वाले से बात कराने की बात कह रहा है। इसके बाद संबंधित आरटीओ कर्मी को भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपना परिचय दिया। वह उन्हें पहचानने से इनकार करता रहा। भूसा ओवरलोड वाहन के चालान को लेकर बात शुरू हुई और धीरे-धीरे बहस तेज हो गई। बात एक-दूसरे को देख लेने तक पहुंच गई। कथित ऑडियो में आरटीओ कर्मचारी ने कहा कि आप जिलाध्यक्ष बन गए तो क्या राष्ट्रपति बन गए? इतने में जिलाध्यक्ष मौके पर आने की बात कहते हैं तो कर्मचारी कहता है कि- आओ यहां, सारी जिलाध्यक्षी निकाल दूंगा। कथित ऑडियो में कर्मचारी अपना नाम रवीन्द्र सिंह बता रहा है। इस कथित ऑडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। हालांकि, जिस लहजे में उड़नदस्ता कर्मचारी ने बात की उसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा जिलाअध्यक्ष कमलप्रताप सिंह का कहना है कि किसानों के वाहनों को रोककर परेशान किया जा रहा है। हम अपनी सरकार मे किसानों को परेशान नहीं करने देंगे। सत्ता पक्ष के एक जिम्मेदार पदाधिकारी की हैसियत से हमें हर पीड़ित के लिए बात करनी पडती है। इस संबंध मे आरटीओ आशुतोष भदौरिया का कहना हैं कि उक्त उड़नदस्ता की पदस्थापना सीधे ग्वालियर मुख्यालय से होती हैं। इसकी जिले मे प्रभारी मीनाक्षी गोखले हैं। वह ही इस संबंध में जानकारी दे सकती है।
विज्ञापन
