फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wild elephant reached Bedra village of Beohari, created havoc in the village

Shahdol News: जंगली हाथी ने गांव में मचाया उत्पाद, घरों में की तोड़फोड़, लोगों ने भागकर बचाई जान

Thu, 20 Jun 2024 10:39 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 20 Jun 2024 10:39 AM IST
सार

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र संजय गांधी टाइगर रिजर्व और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है, जिसके चलते यहां जंगली जानवरों का आना-जाना रहता है। अपने झुंड से भटक कर एक हाथी गांव के भीतर घुस आया है जिसने गांव में कई खेत और घरों में नुकसान किया है।  

विज्ञापन
Wild elephant reached Bedra village of Beohari, created havoc in the village
हाथी ने घरों में की तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के बेडरा गांव में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला। झुंड से भटक कर एक हाथी गांव में पहुंच गया और कई घरों में तोड़फोड़ कर दी। लोगों ने मामले की जानकारी वन अमले को दी तो विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घर में घुसे हाथी को किसी बाहर निकला। जिसके बाद वह जंगल में चला गया है। हाथी के बेडरा गांव में दस्तक देने से आसपास के गांव के लोग भी दहशत में रात गुजार रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेडरा गांव के रहने वाले रणवीर सिंह लोनी के घर में जंगली हाथी घुस गया, इस दौरान परिवार के लोग घर अंदर ही थे। हाथी की आहट सुनकर घर में मौजूद लोग अपनी जान बचाकर पीछे के दरवाजे से बाहर निकलकर भाग गए। रणवीर सिंह ने बताया कि उनके घर में हाथी ने काफी उत्पादन मचाया। घर में रखे गेहूं चावल और अनाज को हाथी खा गया और घर में मौजूद सामान तोड़ दिया। हाथी के घुसने से घर की एक कच्ची दीवार भी टूट गई।
विज्ञापन


साथ ही घर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हाथी को देख घर में मौजूद लोग बस्ती की ओर भाग गए और अपनी जान बचाई। इसके बाद बस्ती में पहुंचे  हाथी की जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना पर विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हाथी को कड़ी मशक्कत के बाद घर से बाहर निकला, जिसके बाद वह जंगल में भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र संजय गांधी टाइगर रिजर्व और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है, जिसके चलते यहां जंगली जानवरों का आना-जाना रहता है। अपने झुंड से भटक कर एक हाथी गांव के भीतर घुस आया है जिसने गांव में कई खेत और घरों में नुकसान किया है। वन विभाग मौके पर तैनात है, हाथी पर नजर रखी जा रही है। आसपास मुनादी कराई जा रही है कि लोग जंगल में न जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed