{"_id":"674ac300244492c4790a5790","slug":"when-the-collector-suddenly-reached-the-district-hospital-at-night-inquired-about-the-well-being-of-the-patients-found-the-health-system-in-good-condition-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2368415-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: रात्रि में अचानक जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, मरीजों से जाना उनका हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: रात्रि में अचानक जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, मरीजों से जाना उनका हालचाल
Sat, 30 Nov 2024 02:46 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:46 PM IST
सार
जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने बीती रात कलेक्टर डॉ केदार सिंह पहुंचे। कलेक्टर ने वार्डों में भर्ती मरीजों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
जायजा लेते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने बीती रात कलेक्टर डॉ केदार सिंह पहुंचे। कलेक्टर ने वार्डों में भर्ती मरीजों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सिविल सर्जन एवं जिला अस्पताल के आरएमओ भी मौजूद रहे। कलेक्टर लगभग ढाई घंटे तक जिला अस्पताल के वार्डों में भ्रमण कर मरीजों से चर्चा की।
जिले में बढ़ रही ठंड को देखते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को चादर व कमल की व्यवस्थाएं है या नहीं, जिसे देखने कलेक्टर स्वयं बीती रात जिला चिकित्सालय पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने देखा तो जिला अस्पताल के हर वार्ड में भर्ती मरीजों के पास गर्म कंबल उपलब्ध मिले। जिसे देखकर उन्होंने सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश मिश्रा की प्रशंसा भी की।
विदित हो कि बीते दिनों जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर जीएस परिहार का तबादला रीवा हो गया है, उनके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश मिश्रा को सिविल सर्जन राज सरकार ने यहां का अतरिक्त प्रभार सौंपा है। जिसके बाद से ही वह अपना कार्य बेहतर ढंग से कर रहे हैं। कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने बीती रात्रि जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उनसे हाल-चाल जाना। मरीजों से चर्चा कर उन्हें पता लगा कि भर्ती मरीजों का सही उपचार हो रहा है और उन्हें समय में दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से जिला अस्पताल की व्यवस्थाए चरमराई हुईं थी, जिस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन पूर्व सर्जन के स्थानांतरण के बाद अब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश मिश्रा को जिला अस्पताल का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद एक बार फिर से अस्पताल की व्यवस्था पटरी पर आ गईं है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि हर मरीज का बेहतर उपचार अस्पताल में हो यहीं कोशिश होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के आर एमओ डॉक्टर पुनीत श्रीवास्तव एवं मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर भूपेंद्र सिंह सेंगर सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे।