{"_id":"66f275c901007aa5250dd450","slug":"when-student-was-slapped-father-filed-fir-against-teacher-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2141151-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: बिना बताए क्लास से बाहर जाने पर शिक्षक ने छात्रा को थप्पड़ मारा, पिता ने दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: बिना बताए क्लास से बाहर जाने पर शिक्षक ने छात्रा को थप्पड़ मारा, पिता ने दर्ज कराई एफआईआर
Tue, 24 Sep 2024 03:50 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:50 PM IST
सार
जामोडी गांव में शासकीय स्कूल में पढ़ रही चौथी कक्षा की छात्रा को शिक्षक द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद छात्रा के पिता ने उसके साथ थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ब्यौहारी थाने में मामला दर्ज
विस्तार
जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमोडी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चौथी में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ स्कूल के शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पिता ने छात्रा को थाने ले जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्योहारी थाना क्षेत्र के ग्राम जमोडी के रहने वाली कक्षा चौथी की 9 वर्षीय छात्रा प्रतिदिन की तरह स्कूल गई थी, जहां वह कक्षा से बिना शिक्षक को बताए बाहर चली गई और कुछ देर बाद वापस आ गई। इस बात से शिक्षक रामरसीले पनिका काफी नाराज हो गए, जिसके बाद शिक्षक ने छात्रा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह शिक्षा विभाग के अधिकारी भी छात्रा के पास पहुंचे। परिजनों ने बताया कि थाने में शिकायत के साथ-साथ उन्होंने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी थी।
विज्ञापन
घटना के संबंध में थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल के एक शिक्षक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है। छात्रा के अनुसार उसका पेट खराब होने के कारण वह जल्दबाजी में कक्षा से कुछ देर के लिए बाहर चली गई थी और वापस कक्षा में आने के बाद शिक्षक ने बिना बताए जाने के लिए उसे थप्पड़ मार दिया।
