फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Weather changed again in Shahdol after drizzle on Sunday evening there was dense fog since Monday morning

Shahdol Weather: शहडोल में फिर बदला मौसम, रविवार शाम को हुई बूंदाबांदी; सुबह से छाया घना कोहरा

Mon, 13 Jan 2025 09:38 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2025 09:38 AM IST
सार

Shahdol News: कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मृगेंद्र सिंह ने बताया कि अगर लगातार कोहरा गिरता रहा तो कई फसलों पर पाला लगने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी, अभी तक फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
Weather changed again in Shahdol after drizzle on Sunday evening there was dense fog since Monday morning
जिले में छाया रहा घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार की शाम हुई बूंदाबांदी के बाद सोमवार की सुबह से जिले में कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार सुबह धीरे रही। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा और बूंदाबांदी के आसार बन सकते हैं। ठंड भी अपना असर दिखा रही है और कड़कड़ती ठंड जिले में पड़ रही है। कोहरे की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में विजिबिलिटी काफी कम थी, तापमान में भी काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन


जिले में तीन दिनों की राहत के बाद फिर ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह से ही जिले में कोहरा गिर रहा है, जिससे सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार धीरे हो गई। लोग अपने वाहनों की लाइट जलाकर सड़कों पर वाहन चलाने को मजबूर हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मीटर से भी काम विजिबिलिटी थी। रविवार की देर शाम जिले में बूंदाबांदी हुई, इसके बाद सोमवार की सुबह से ही जिले में कोहरा छाया रहा। 
विज्ञापन


पिछले दो दिनों में तापमान 9 डिग्री तक दर्ज किया गया था। कड़ी धूप से ठंड का एहसास कम हो रहा था, लेकिन रविवार की शाम हुई बूंदाबांदी के बाद फिर एक बार मौसम ने करवट बदली है। सोमवार की सुबह से ही ठंड अधिक पड़ रही है। कोहरे की वजह से सड़क पर लोगों की आवाजाही भी काम हो गई है। जिसे अति आवश्यक कार्यों से कहीं जाना है। वहीं लोग सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं और वाहनों की लाइट जलाकर लोग सड़क पर वाहन चला रहे हैं। कृषि विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर मृगेंद्र सिंह ने बताया कि अगर लगातार कोहरा गिरता रहा तो कई फसलों पर पाला लगने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed