फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Water was flowing up to 3 feet above the rapta, Dhaba employees were swept away while crossing

Shahdol News: पुलिया से तीन फीट ऊपर तक बह रहा था पानी, पार करते समय ढाबा कर्मचारी बहा, मिला शव

Sun, 04 Aug 2024 02:03 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 04 Aug 2024 02:03 PM IST
सार

ग्रामीणों की सूचना पर ब्यौहारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
Water was flowing up to 3 feet above the rapta, Dhaba employees were swept away while crossing
शव मिलने के बाद रपटा पर खड़े ग्रामीण जांच करती पुलिस

विस्तार

शहडोल जिले में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे घटनाएं भी हो रही हैं। ब्यौहारी थाना क्षेत्र में ऐसी ही एक घटना में एक ढाबा कर्मचारी नाले में बह गया। वह रात के समय वह उफनते नाले को पार करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन नाले के तीन फीट ऊपर बह रहे तेज पानी के बहाव में वह बह गया। आज सुबह उसकी लाश  मिली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वन बिहार ढाबा में मजदूरी का काम करने के बाद घर लौट रहा युवक रामसेवक पटेल (32) पिता जानकी पटेल रपटा के तेज बहाव में बह गया। वह साइकिल से छोटी पुलिया को पार कर रहा था, इस दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गया। रविवार की सुबह पानी कम होने पर पुल के नीचे कुछ दूरी पर साइकिल और उसका शव मिला। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर ब्यौहारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन से हो रही बारिश 
बता दें कि ब्यौहारी क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई नदी-नाले उफान पर हैं। कई मार्ग भी बंद हो गए हैं, जिससे 50 गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। पपौंध मार्ग भी बंद हो गया है। तेज बारिश के कारण समधिन नदी उफान पर है, जिससे मार्ग बंद कर दिया गया है। पुलिस ने स्टॉपर लगाकर जवानों तैनात किया है ताकि पुल के ऊपर से पानी बहने पर कोई उसे पार न करे। इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं, जिससे ऐसी घटनाएं घट रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed