फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vicious thief arrested. Five thefts revealed, Beohari police recovered items worth lakhs

Shahdol News: शातिर चोर ने किया पांच बड़ी चोरियों का खुलासा, एक लाख से अधिक जेवर और अन्य सामान बरामद

Fri, 26 Jul 2024 12:37 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:37 PM IST
सार

ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पांच स्थानों पर हुई चोरी मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक लाख रुपये मूल्य से अधिक का सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Vicious thief arrested. Five thefts revealed, Beohari police recovered items worth lakhs
शहडोल पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामग्री को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान उसने पांच स्थानों पर चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।

विज्ञापन


फरियादी चिराग चंचलानी निवासी बनसुकली चौराहा, ब्योहारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि जब उनका परिवार तीर्थ यात्रा पर गया हुआ था, तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी सुमित सेन को पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी गए मशरुका में से एक सोने की लॉकेट, दो नग सोने की गुरिया, एक जोड़ी घुंघरू वाली चांदी की पायल, लकड़ी की गुलक जिसमें पांच-दस रुपये के सिक्के भरे थे, शामिल है। इसी तरह अभय  चतुर्वेदी पिता मनोज चतुर्वेदी निवासी वार्ड क्रमांक 5, ब्योहारी के घर से हुई चोरी में आरोपी के कब्जे से जेवरात और घरेलू बर्तन,  करीब 10 हजार रुपये की सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के सामने सुमित सेन ने राजेंद्र सिंह बैस पिता भागवत प्रसाद बैस, निवासी ग्राम सूखा के घर में चोरी करने का जुर्म भी कबूल किया है। उसके कब्जे से चोरी की गई नगदी रकम बरामद की गई। दसई पाल पिता पितरा पाल, निवासी ग्राम सूखा के घर से चुराए जेवरात, घरेलू बर्तन और छह नग साड़ी, कुल 10 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक आठ के अंकित गुप्ता पिता प्रदीप गुप्ता के घर से चोरी हुए पांच हजार रुपये मूल्य का घरेलू खाने-पीने का सामान भी कबूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहडोल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश पर ब्योहारी पुलिस ने चोरी के आरोपियों की तलाश शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज को देखकर आरोपी सुमित सेन उर्फ गोलू पिता सुखनंदन सेन को चिह्नित किया गया। पूछताछ के दौरान उसने उक्त चोरियां करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 1 लाख रुपये से अधिक का चोरी का सामान बरामद हुआ है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed