{"_id":"66a63af1983077e3c60ec43f","slug":"used-to-travel-in-train-posing-as-a-passenger-to-commit-theft-used-to-pass-mobile-from-charging-point-arrested-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1938451-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: चोरी करने के लिए यात्री बनकर ट्रेन में करता था यात्रा, चार्जिंग प्वाइंट से पार कर देता था मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: चोरी करने के लिए यात्री बनकर ट्रेन में करता था यात्रा, चार्जिंग प्वाइंट से पार कर देता था मोबाइल
Sun, 28 Jul 2024 06:57 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:57 PM IST
सार
ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल की चोरी करने वाले एक युवक को आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक कटनी से अनूपपुर की टिकट लेकर यात्री बनाकर ट्रेन में यात्रा करता था, मौका लगते ही मोबाइलों की चोरी करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल की चोरी करने वाले एक युवक को आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक कटनी से अनूपपुर की टिकट लेकर यात्री बनाकर ट्रेन में यात्रा करता था और यात्रियों के चार्ज में लगे मोबाइलों की चोरी कर फरार हो जाता था। आरोपी से पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज करते हुए जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरपीएफ ने जानकारी में बताया कि नागपुर- शहडोल एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्री दीपू यादव निवासी कोटमा ट्रेन में कटनी से शहडोल आ रहे थे। इस दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। काफी तलाशने के बाद भी ट्रेन में गुमा हुआ मोबाइल नहीं मिला। जब ट्रेन शहडोल पहुंची तो युवक ने जीआरपी थाने जाकर मामले की शिकायत की। इसके बाद जीआरपी एवं आरपीएफ पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज करते हुए तत्काल आरपीएफ को सूचित कर विवेचना शुरू कर दी। इसी दौरान टीम ने शहडोल रेलवे स्टेशन से एक संदेही को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रवि यादव पिता सूर्यानाथ यादव 30 वर्ष निवासी त्रिपुरी चौक जबलपुर का होना बताया है। शक्ति से जब पुलिस ने पूछताछ की तो अरोपी रवि यादव ने बताया कि वह कटनी से अनूपपुर के बीच मोबाइल की चोरी करता था, इसके पहले भी वह 10-15 मोबाइल ट्रेन, प्लेट फॉर्म, टिकट बुकिंग काउंटर, वेटिंग हाल से चोरी कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आगे की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जनरल कोच में अक्सर महंगे मोबाइलों की चोरी करता था, और चोरी के मोबाइल को जबलपुर ले जाकर बेच देता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, पुलिस का कहना है कि चोरी के अन्य मोबाइल भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।