फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Used to steal bikes and take them to Chhattisgarh prepare fake documents and sell them

Shahdol: बाइक चोर गैंग का खुलासा, चोरी कर छत्तीसगढ़ ले जाते और फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच देते थे, 27 बरामद

Mon, 29 Apr 2024 11:25 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 29 Apr 2024 11:25 AM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने बताया कि अब तक चोरी की 27 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही पूरे मामले पर खुलासा किया जाएगा। मामले की जांच जारी है, जिसमें और बातें खुलकर सामने आएंगी। 

विज्ञापन
Used to steal bikes and take them to Chhattisgarh prepare fake documents and sell them
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल शहर सहित आसपास के क्षेत्र से चोरी हुई मोटर साइकलों को कोतवाली पुलिस ने जब्त करते हुए 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 27 बाइक बरामद की है। जिन्हें सुबह ट्रक के माध्यम से कोतवाली लाया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर सहित आसपास के क्षेत्र से एक आरोपी बाइक चोरी कर मध्यप्रदेश का बार्डर पार कर छत्तीसगढ़ के जनकपुर पहुंचा देता था। वहां, गिरोह के अन्य सदस्य वाहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार उन्हें कर बेचने का काम करते थे। पुलिस ने अब इस मामले में कुल 5 सदस्यों को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम आरेपियों से अलग-अलग पूछताछ करने में जुटी हैं। पुलिस के बताए अनुसार पूछताछ के बाद और भी बाइकों को बरामद किया जाएगा। 
विज्ञापन


कैसे हुआ खुलासा? 
कुछ दिनों पहले पुलिस लाइन पटेल नगर से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई। फरियादी ने थाने पहुंचकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसके जरिए आरोपी की पहचान की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश गोंड शहडोल के आसपास क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर छत्तीसगढ़ के जनकपुर पहुंचने का काम करता था। उसके आधार में पुलिस ने अब तक कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने बताया कि अब तक चोरी की 27 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही पूरे मामले पर खुलासा किया जाएगा। मामले की जांच जारी है, जिसमें और बातें खुलकर सामने आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed