फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two youths, including a BJP youth leader, died tragically in Byawari.

शहडोल में भीषण सड़क हादसा: भाजपा युवा नेता समेत दो की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को कुचला

Sun, 10 May 2026 11:24 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 11:24 AM IST
सार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में जोरा पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में भाजपा युवा नेता राहुल द्विवेदी (25) और अतुल तिवारी शामिल हैं। घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश फैल गया है।

 

विज्ञापन
Two youths, including a BJP youth leader, died tragically in Byawari.
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा पुलिया के पास सामने आया है, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक भाजपा युवा नेता राहुल द्विवेदी भी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन


शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार टिहकी निवासी राहुल द्विवेदी (25) और अतुल तिवारी शनिवार रात झिरिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे शहडोल-रीवा हाईवे पर जोरा पुलिया के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सुबह सड़क किनारे मिले शव, मचा हड़कंप
हादसा देर रात हुआ, लेकिन रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों को सड़क किनारे दोनों युवकों के शव और क्षतिग्रस्त बाइक दिखाई दी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में जुटी भीड़, राजनीतिक जगत में शोक
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहुल द्विवेदी के भाजपा युवा नेता होने की पुष्टि के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर फैल गई है।

एक सप्ताह में 9 मौतें, लगातार बढ़ रहे हादसे
शहडोल जिले में पिछले सात दिनों में सड़क हादसों में 9 लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में ब्यौहारी में बोरवेल वाहन ने मां-बेटे को कुचल दिया था। देवलौंद में बाइक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हुई थी। शुक्रवार को भी ब्यौहारी और बुढार में अलग-अलग हादसों में दो युवकों की जान गई थी। अब यह नया हादसा जिले की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।


पढ़ें- Shivpuri: तमंचे के साए में युवती और मासूम का 'अपहरण’! CCTV में कैद हुई घटना, कैसे एक वीडियो ने पलट दी कहानी?

यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
लगातार हो रहे हादसों के बावजूद यातायात नियमों के पालन को लेकर लापरवाही देखी जा रही है। बिना हेलमेट वाहन चलाना आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सख्ती और हाईवे पर निगरानी न होने से हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त अभियान चलाया जाता और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता, तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती थीं। लगातार हो रहे हादसों ने प्रशासन और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed