फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Two speeding bikes rammed into the crowd of women watching Ganesh immersion

Shahdol News: गणेश विसर्जन देखने लगी महिलाओं की भीड़ में घुसी दो तेज रफ्तार बाइक, सात घायल, चार गंभीर

Tue, 17 Sep 2024 12:08 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2024 12:08 PM IST
सार

जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गयकवाड ने बताया कि हादसे में सात लोगों को चोट आई है, चार की हालत गंभीर है। गभीर हालत में चार का मेडिकल अस्पताल शहडोल में उपचार चल रहा है। एक बाइक मौके से जब्त की गई है, जिसके आधार पर आरोपियों का पता लगाय जा रहा है।  

विज्ञापन
Two speeding bikes rammed into the crowd of women watching Ganesh immersion
घटना के बाद बाइक छोड़ भागा बाइक सवार

विस्तार

शहडोल जिले में गणेश विसर्जन देख रही महिलाओं की भीड़ में दो बाइक घुस गईं। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जबकि चार को गंभीर चोट आई है। यह घटना जैतपुर के करावन बांध में बीती रात घटी है। गणेश विसर्जन देखने के लिए महिलाएं सड़क पर खड़ीं थी, तभी तेज रफ्तार दो बाइक महिलाओं की भीड़ में घुस गईं। हादसे के बाद एक बाइक सवार युवक बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरा बाइक छोड़कर भाग गया। हादसे के समय सभी युवक और पुरुष प्रतिमाओं को लेकर बांध में नीचे उतरे थे और महिलाएं सड़क पर खड़े होकर विसर्जन देख रही थी। विसर्जन पॉइंट होने के बावजूद भी पुलिस मौके से नदारत थी, सड़क पर एक भी बैरिकेड नहीं लगाए गए थे। इस घटना में पुलिस की भी लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घायलों में रामबती सिंह 37, रोशनी बैगा 30, रेमुन सिंह 43, विद्या सिंह 46, शकुंतला बैगा 40, शमा सिंह 16, बिट्टी सिंह 36 शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद प्रतिमा विसर्जन कर रहे लोग ऊपर आए और डायल हंड्रेड को सूचना दी। इसके बाद डायल हंड्रेड में तैनात पुलिसकर्मी और दो 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद सभी घायलों को जैतपुर अस्पताल लाया गया, जहां से चार लोगों को शहडोल मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने
बताया गया की करावन बांध सड़क से सटा हुआ है, जब भी यहां विसर्जन होता है तो मार्ग पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। गणेश विसर्जन का वक्त है, एसपी ने हर थाना प्रभारी को निर्देश दिए थे की विसर्जन पॉइंट पर पुलिस की तैनाती की जाए और मार्ग में स्टॉपर भी लगाए जाएं। लेकिन, जैतपुर पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया जिससे ऐसी घटना सामने आई है। पुलिस ने मौके एक बाइक को जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घायलों से पूछताछ में पता लगा कि दोनों बाइक सवार नशे की हालत में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश कर रहे
जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गयकवाड ने बताया कि हादसे में सात लोगों को चोट आई है, चार की हालत गंभीर है। गभीर हालत में चार का मेडिकल अस्पताल शहडोल में उपचार चल रहा है। एक बाइक मौके से जब्त की गई है, जिसके आधार पर आरोपियों का पता लगाय जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed