{"_id":"693d7f5c9588ee9563009a2d","slug":"two-killed-in-road-accident-jcb-crushes-bike-riders-driver-and-vehicle-escape-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3731412-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: जेसीबी ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो लोगों की मौत; चालक वाहन सहित फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: जेसीबी ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो लोगों की मौत; चालक वाहन सहित फरार
Sat, 13 Dec 2025 09:56 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 09:56 PM IST
सार
Shahdol Accident: शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र में कोटमा चौराहे के पास जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश और जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शाम करीब सात बजे कोटमा चौराहे के पास स्थित पुलिया के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मचा हड़कंप
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज शहडोल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जेसीबी चालक वाहन लेकर फरार
हादसे के बाद जेसीबी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक कोटमा चौराहे से मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही जेसीबी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना कोटमा चौक के पास पुलिया के नजदीक हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Dhar News: कुक्षी में नशे में धुत्त कार चालक का कहर, पांच बाइक सवारों को मारी टक्कर; सात घायल, पांच गंभीर रेफर
मृतकों की पहचान और शोक का माहौल
पुलिस ने मृतकों की पहचान भूरा उर्फ सुखसेन बैगा पिता महेश बैगा (25 वर्ष), निवासी चाका थाना पाली और प्रेम बैगा पिता बाबूलाल बैगा (25 वर्ष), निवासी गोरतरा थाना सोहागपुर के रूप में की है। दोनों युवकों की असमय मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है और संबंधित गांवों में शोक का माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी
सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। अज्ञात जेसीबी वाहन की पहचान कर चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
