{"_id":"66f55ccd9601370d9a031d19","slug":"two-friends-were-kidnapped-near-mlas-residence-police-revealed-within-few-hours-two-accused-arrested-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2149034-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: सहेलियों का विधायक निवास के पास से हुआ अपहरण, चंद घंटों में पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: सहेलियों का विधायक निवास के पास से हुआ अपहरण, चंद घंटों में पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 26 Sep 2024 07:07 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:07 PM IST
सार
विधायक निवास के पास से दो सहेलियां लापता हुई थीं, बजार कर दोनों किशोरी घर की ओर जा रही थी। दोनों की उम्र 16 वर्ष बताई गई है। तभी मोटरसाइकिल में सवार होकर दो आरोपी पहुंचे और दोनों आरोपियों ने अपनी-अपनी मोटरसाइकिल में किशोरियों को बैठा लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस घेरे में दो आरोपी
विस्तार
शहडोल दो सहेलियां अचानक लापता हो गई, जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को मामले की खबर दी गई ,तत्काल पुलिस ने एक्शन लेते हुए कुछ घंटे के अंदर ही दोनों किशोरियों को दस्तयाब कर आरोपियों को धर दबोचा है। मामला जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र का है।
बताया गया कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के विधायक निवास के पास से दो सहेलियां लापता हुई थीं, बजार कर दोनों किशोरी घर की ओर जा रही थी। दोनों की उम्र 16 वर्ष बताई गई है। तभी मोटरसाइकिल में सवार होकर दो आरोपी पहुंचे और दोनों आरोपियों ने अपनी-अपनी मोटरसाइकिल में किशोरियों को बैठा लिया और फरार हो गए। जब दोनों सहेलियां घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कई घंटे बीत गए और किशोरियों से परिजनों का संपर्क ना हो सका। परिजनों ने तत्काल एक दूसरे के घर में भी संपर्क किया, लेकिन दोनों ही सहेलियां लापता थी। जिसके बाद मामले की जानकारी थाने में दी गई।
पुलिस ने किशोरियों के अपहरण का मामला अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कर तत्काल एक्शन लेते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल में किशोरी बैठी हुई है और शहडोल की ओर जा रही है। बाइक चालक दो युवक हैं। पुलिस ने थाना जयसिंहनगर के मेन रोड से दोनों मोटरसाइकिल में सवार युवकों को गिरफ्तार किया और दो सहेलियों को दस्तयाब कर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने संदीप साकेत एवं अमन साकेत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह दोनों किशोरियों को डरा धमकाकर अपनी-अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर शहडोल की ओर ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने रास्ते में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।