फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Rs 2.5 lakh found from pickup driver during checking at check post seized

Shahdol: चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान पिकअप चालक से मिले ढाई लाख रुपये जब्त, एसएसटी टीम की कार्रवाई

Wed, 03 Apr 2024 08:40 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 03 Apr 2024 08:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बड़ी कोलमी में नाकाबंदी में पिकअप चालक के कब्जे से एसएसटी टीम के द्वारा दो लाख पचास हजार नौ सौ रुपये जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Shahdol Rs 2.5 lakh found from pickup driver during checking at check post seized
चेक पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर जिले व प्रदेश की सीमाओं पर 24 घंटे एसएसटी टीम तैनात की गई है। जहां आने-जाने वाले हर वाहनों की जांच कर वाहनों को आने-जाने दिया जा रहा है। बुधवार शाम मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बड़ी कोलमी में नाकेबंदी में पिकअप चालक के कब्जे से एसएसटी टीम के द्वारा दो लाख पचास हजार नौ सौ रुपये जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


कार्यपालिक मजिस्ट्रेट रघुवंश प्रसाद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि बड़ी कोलमी में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर चेक पोस्ट लगाया गया है। जहां आने व जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पिकअप उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था, जिसे चेक पोस्ट पर रोक कर वाहन की तलाशी ली गई।
विज्ञापन


चालक के कब्जे से दो लाख पचास हजार नौ सौ रुपये जब्त किए गए। पिकअप चालक से टीम के द्वारा नकद रुपये से जुड़े कागजात की मांग की गई। लेकिन पिकअप चालक ने कोई भी वैद्य दस्तावेज टीम के सामने पेश नहीं किया। नकद रुपये को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्यवाही में प्रधान आर नितिन शुक्ला, पटवारी हरीश पवेल, वनरक्षक ब्रिजेन्द्र सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed