फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   This is a district hospital and not a referral center, CMHO found many flaws in the review

Shahdol News: यह जिला अस्पताल है कोई रेफर सेंटर नहीं, समीक्षा में सीएमएचओ को मिली कई खामियां

Thu, 05 Dec 2024 10:05 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 10:05 PM IST
सार

शहडोल जिला अस्पताल की समीक्षा में कई गड़बड़ियां सामने आईं, जिनमें सामान्य मरीजों को बिना जांच के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने अस्पताल के स्टाफ को चेतावनी दी और भविष्य में केवल हाई रिस्क मरीजों को रेफर करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
This is a district hospital and not a referral center, CMHO found many flaws in the review
जिला चिकित्सालय शहडोल

विस्तार

शहडोल जिले के जिला अस्पताल में जब सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने अस्पताल की समीक्षा की, तो कई गड़बड़ियां और कमियां सामने आईं। पहले के सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार के कार्यकाल में जिला अस्पताल को रेफर सेंटर बना दिया गया था। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीजों, विशेषकर सामान्य प्रसूताओं को बिना देखे ही हायर सेंटर यानी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता था। जबकि मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद इन मरीजों में से कई को सामान्य प्रसव या सामान्य सिजेरियन हुआ। ऐसा कई बार हुआ कि डॉ. के बिना देखे प्रसूति वार्ड की नर्सों ने मरीजों को हाई रिस्क बताकर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें एक प्रसूता को बिना चेकअप के हाई रिस्क बताकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही प्रसूता ने बच्चा जन्म दिया और उसकी स्थिति सामान्य थी। इस प्रकार के कई मामले सामने आए, जिनसे यह साफ होता है कि जिला अस्पताल को एक रेफर सेंटर में तब्दील कर दिया गया था।

विज्ञापन

शहडोल जिला अस्पताल को प्रदेश के दूसरे नंबर के रेफर सेंटर का दर्जा मिल चुका था, जो पूर्व सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार के कार्यकाल में हुआ था। इस स्थिति के लिए उनकी काम के प्रति उदासीनता और अस्पताल की बाहरी छवि को बेहतर करने पर ध्यान देने के कारण यह सब हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने इस गड़बड़ी को गंभीरता से लिया और अस्पताल के स्टाफ को कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में केवल विषम परिस्थितियों में ही मरीजों को रेफर किया जाए। विशेषकर प्रसूति विभाग के डॉक्टरों और नर्सों को यह निर्देश दिया गया कि अब से केवल हाई रिस्क वाले मरीजों को ही रेफर किया जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वेतन वृद्धि रोकने और सेवा समाप्ति तक का प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही गई।

डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि वह हर हफ्ते ऐसे मामलों की समीक्षा करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि अब से किसी मरीज को बिना उचित कारण के रेफर नहीं किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed