फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Thief absconds with Rs 1.5 lakh cash in Budhar

Shahdol: बुढ़ार में हुई चोरी की वारदात, डेढ़ लाख नगद लेकर फरार हुआ चोर, घटना CCTV कैमरे में कैद

Mon, 11 Mar 2024 05:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Mar 2024 05:32 PM IST
सार

Shahdol: शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र के धनपुरी मार्ग में स्थित एक डिजिटल मॉल में बीती रात चोरी की घटना हुई। यह चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले पर अपराध दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Thief absconds with Rs 1.5 lakh cash in Budhar
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जिले में इन दिनों चोरी की वारदातों में काफी इजाफा हो रहा है चोरी की वारदात को रोकने में जिले की पुलिस नाकाम साबित हो रही है। पुलिस के अनुसार धनपुरी मार्ग पर स्थित न्यू डिजिटल मॉल में बीते रात्रि एक अज्ञात चोर कंबल ओढ़कर मॉल पहुंचा और मॉल में लगे शटर पर काली पन्नी का एक आड़ बनाकर डुप्लीकेट चाभी से मॉल में लागे लॉक को खोलकर मॉल के अंदर प्रवेश कर सीधे कैश काउंटर पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच की शुरू
जहां कैश काउंटर का लॉक तोड़कर काउंटर में रखे नगद 1 लाख 60 हाजर लेकर रफूचक्कर हो गया। इस दौरान मॉल में रखे कीमती सामानों की ओर उसने देखा भी नहीं। वहीं ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि शातिर चोर को इस बात की जानकारी थी कि मॉल में काफी नगद रुपए है। इस पूरे मामले में मॉल के संचालक पदम कृष्णणि ने मामले की शिकायत बुढ़ार थाने में की है। थाना प्रभारी संजय जयसवाल का कहना है कि मॉल में चोरी की घटना हुई है। सीसीटीवी फुटेज लेकर पतासाजी की जा रही है। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed